न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UN के मंच पर आज आमने-सामने होंगे PM मोदी और इमरान खान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Sep 2019 8:33:40

UN के मंच पर आज आमने-सामने होंगे PM मोदी और इमरान खान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 74वें सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरन पीएम मोदी यूएन के मंच से पाकिस्तान को घेरते हुए नजर आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान को इस वैश्विक मंच से चेतावनी भी दे सकते हैं। वही पीएम मोदी के भाषण के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) का संबोधन होगा। अपने भाषण में इमरान एक बार फिर कश्मीर का रोना रो सकते हैं। बता दे, यूएनजीए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दूसरा भाषण होगा। इससे पहले साल 2014 में उन्होंने यहां भाषण दिया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत मुखर होकर अलग-अलग विषयों पर हमेशा अपना पक्ष रखता आया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सितंबर 2016 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी चेतावनी दी थी। उनके इस भाषण की खूब चर्चा हुई थी। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी सुषमा स्वराज की प्रशंसा की थी।

बता दें कि पीएम मोदी 21 सितंबर से अमेरिका के दौरे पर हैं। वो सबसे पहले ह्यूस्टन (Houston) पहुंचे थे और हाउडी मोदी (Howdy Modi) कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया था। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी मंच साझा किया था। ह्यूस्टन के बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क (New York) पहुंचे और यहां पर वह ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं। अपने दौरे पर पीएम मोदी दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर चुके हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आतंकवाद और पाकिस्तान के मसले पर कहा कि इससे पीएम मोदी खुद निपट लेंगे। इसी दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को 'फादर ऑफ इंडिया (Father of India)' बताया। हालाकि ट्रंप के इस बयान पर देश की राजनीती गरमा गई है।

हाउडी मोदी के बाद ताबड़तोड़ कार्यक्रम

पीएम मोदी अभी तक अमेरिका में लगभग एक दर्जन से अधिक देशों के प्रमुखों से मुलाकात कर चुके हैं, उन्होंने कई बिजनेस लीडर्स से भी मुलाकात की है। बुधवार को पीएम मोदी ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम में वैश्विक उद्योगपतियों को संबोधित किया और भारत आकर निवेश करने का न्योता दिया था। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Modi) को प्रतिष्ठित ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeepers Award) से नवाजा भी गया। बिल ऐंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation Award) की तरफ से उन्हें ये सम्मान खुद बिल गेट्स (Bill Gates) ने दिया। पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का है जिन्होंने स्वच्छ भारत (Clean India) के संकल्प को न केवल सिद्ध किया बल्कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ढाला भी है। बता दे, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा दिए जाना वाला ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड एक विशेष सम्मान है जो एक ऐसे राजनेता को दिया जाता है जिसने वैश्विक लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में देश या फिर वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली नेतृत्व का परिचय दिया हो।

बीजेपी करेगी भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी 28 सितंबर यानी शनिवार को अमेरिका से वापस लौटेंगे। बीजेपी पीएम मोदी का भारत वापिस लौटने पर भव्य स्वागत करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर