न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने किया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, रोजाना बनेंगे 7 लाख मोबाइल फोन

नोएडा सेक्टर 81 स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल यूनिट का उद्घाटन करने पीएम मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन मेट्रो से पहुंचे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Jul 2018 7:00:19

PM मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने किया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, रोजाना बनेंगे 7 लाख मोबाइल फोन

नोएडा सेक्टर 81 स्थित दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल यूनिट का उद्घाटन करने पीएम मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन मेट्रो से पहुंचे। यहां उन्हें सैमसंग कंपनी की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु समेत कई नेता मौजूद थे। यह दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री है। दक्षिण कोरियाई मोबाइल फोन निर्माता कंपनी सैमसंग की ये यूनिट नोएडा के सेक्टर-81 में है। सैमसंग की इस फैक्ट्री में 7 लाख मोबाइल फोन रोज बनाने की क्षमता होगी और सालाना 12 करोड़ मोबाइल फोन का निर्माण अनुमानित है।

मोदी के भाषण के मुख्य अंश

- अपने मित्र राष्ट्रपति मून के साथ नोएडा में बनी सैमसंग की इस फैक्ट्री में आना मेरे लिए बहुत सुखद अनुभव है। मोबाइल उत्पादन की नई यूनिट भारत के साथ ही ये उत्तर प्रदेश और नोएडा के लिए भी गर्व का विषय है। इस नई यूनिट के लिए सैमसंग की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
- 'GeM' का मतलब Government e Market। इससे सरकार सीधे उत्पादकों से उत्पाद खरीद रही है। इससे मध्यम और छोटे इंटरप्रिन्योर को फायदा हुआ है। इससे पारदर्शिता भी आई है
- शायद ही भारत में कोई ऐसा मध्यम वर्गीय परिवार होगा जिसमें दक्षिण कोरियाई कंपनी का प्रोडक्ट नहीं होगा।
- 5 हजार करोड़ रुपये का ये नि वेश भारत और दक्षिण कोरिया के व्यापारिक रिश्तों को मजबूत बनाएगा।

सैमसंग का यह प्लांट नोएडा के सेक्टर 81 में 35 एकड़ में फैला हुआ है। इस प्लांट को करीब 5 हजार करोड़ रुपए में तैयार किया गया है। फिलहाल कंपनी भारत में 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बनाती है, इस प्लांट में प्रोडक्शन से इनकी संख्या बढ़कर करीब 12 करोड़ हो जाएगी। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मोबाइल कंपनी सैमसंग के नोएडा स्थित नए प्लांट उद्घाटन करेंगे। मून रविवार को दिल्ली पहुंचे। यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके साथ पत्नी किम जुंग-सुक, कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य, अधिकारी और 100 उद्योगपति भी आए हैं।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून सैमसंग प्लांट के उद्घाटन से पहले भारत-कोरिया बिजनेस फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ गांधी मेमोरियल जाएंगे। इसके बाद 10 जुलाई को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत होगा। फिर वे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान रक्षा क्षेत्र और साइबर सिक्योरिटी में करार होने की उम्मीद है।

1990 में भारत में शुरू की पहली यूनिट

सैमसंग के अभी भारत में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नोएडा और श्रीपेरुंबदूर में हैं। इसके अलावा पांच आरएंडडी सेंटर भी हैं। कंपनी के 1.5 लाख रिटेल आउटलेट हैं। कंपनी का 2016-17 में मोबाइल बिजनेस रेवेन्यू 34,400 करोड़ रुपए और कुल बिक्री 50,000 करोड़ रुपए रही। सैमसंग के जरिए 70 हजार लोगों को रोजगार मिला हुआ है।

फोगट परिवार को मून दंपती ने चाय पर बुलाया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन ने हरियाणा के नामी पहलवान फोगाट परिवार को चाय पर बुलाया है। मून और उनकी पत्नी फोगाट बहनों पर बनी फिल्म दंगल से प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने फोगाट परिवार से मिलने की इच्छा जताई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत