न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी, कोई भी छूट नहीं पाएगा : PM मोदी

कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सरकार के वक्त पर लिए गए फैसलों और लोगों की मदद से काफी जान बच पाई हैं, लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 9:39:12

देश के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी, कोई भी छूट नहीं पाएगा : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोनाकाल में पहला इंटरव्यू दिया है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत में कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) उपलब्ध होगी, तो हर नागरिक को वैक्सीन दी जाएगी, कोई भी छूट नहीं पाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन के सवाल पर कहा, ‘मैं देश को आश्वस्त कराना चाहता हूं कि जैसे ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा’। इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी भी बरकरार है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। त्योहार के दिनों में लोगों को अधिक सतर्क रहना चाहिए, ये मौका किसी भी तरह की ढील देने का नहीं है।

कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सरकार के वक्त पर लिए गए फैसलों और लोगों की मदद से काफी जान बच पाई हैं, लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी।

पटरी पर लौट रही है इकोनॉमी

इसके अलावा इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि देश की इकोनॉमी से उम्मीद से ज्यादा तेज गति से पटरी पर लौट रही है। हाल में सुधारों के लिए उठाए गए कदम इसका संकेत हैं कि भारत बाजार की ताकत पर भरोसा करता है। पीएम ने कहा कि भारत में एग्रीकल्चर, एफडीआई, मैन्युफैक्चरिंग में तेजी और गाड़ियों की बिक्री में उछाल देखें। EPFO में ज्यादा लोगों का जुड़ना यह दिखा रहा है कि नौकरियों में भी तेजी आई है। भारत की अर्थव्यवस्था रिकवरी की राह पर है।

पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पिछले कुछ महीनों में किए गए ये सुधार मैन्युफैक्चरिंग और कृषि दोनों क्षेत्रों में विकास दर और रिटर्न को बढ़ाने में मदद करेंगे। इसके अलावा, यह दुनिया को यह भी संकेत देगा कि यह एक नया भारत है जो बाजारों और बाजार की ताकतों पर विश्वास करता है।

आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से अभी से ही वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि वक्त आने पर पूरे देश में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके। एक अनुमान के मुताबिक, सरकार ने शुरुआती तौर पर सभी देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये तक का बजट रखा है। एक व्यक्ति को वैक्सीन देने में करीब 385 रुपये तक का खर्च आएगा।

हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है और ना ही भारत सरकार की ओर से किसी तरह के आधिकारीक प्लान की घोषणा की गई है। लेकिन देश में वैज्ञानिक लगातार वैक्सीन बनाने को लेकर काम कर रहे हैं और वैक्सीन का ट्रायल अब आगे की स्टेज में पहुंच गया है।

दरअसल, हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में ऐलान किया था कि सत्ता में आने पर सभी बिहारवासियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे थे, राजनीतिक दलों ने सरकार की कोविड वैक्सीन प्लान पर निशाना साधा था और इसे चुनावी फायदे से जोड़ा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती