न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी के 'मन की बात' नहीं पसंद आई भारतियों को, वीडियो को मिले 4.5 लाख से ज्यादा Dislike

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम इंटरनेट यूज़र्स की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण चर्चा में आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 4:42:35

मोदी के 'मन की बात' नहीं पसंद आई भारतियों को, वीडियो को मिले 4.5 लाख से ज्यादा Dislike

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम इंटरनेट यूज़र्स की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण चर्चा में आ गया है। रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और करीब आधे घंटे तक चला। टीवी और रेडियो के अलावा मोदी के इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर भी दिखाया जाता है। इसे भाजपा के यूट्यूब चैनल के अलावा नरेंद्र मोदी, पीएमओ, पीआईबी और दूरदर्शन के चैनल पर भी अपलोड किया गया था। लेकिन, हर चैनल पर लाइक के मुकाबले डिसलाइक की संख्या ज्यादा थी।

भाजपा के चैनल पर अपलोड वीडियो पर 4.5 लाख डिसलाइक

भाजपा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो पर 4.5 लाख से ज्यादा डिसलाइक आ चुके हैं। शायद ये पहली बार है जब इस प्रोग्राम के वीडियो पर इतने ज्यादा डिसलाइक आए हैं। भाजपा के अलावा इस वीडियो को पीएमओ के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया है, जहां इस पर 70 हजार से ज्यादा बार डिसलाइक किया जा चुका है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मन की बात प्रोग्राम के वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा डिसलाइक आए हैं।

मोदी के 30 अगस्त को की गई मन की बात के वीडियो को भले ही अब तक के सबसे ज्यादा डिसलाइक्स मिले हों, लेकिन सबसे ज्यादा व्यूज भी इसी वीडियो पर आए हैं। भाजपा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा से ज्यादा बार देखा गया है।

इससे पहले इस साल मार्च में मोदी ने जब मन की बात की थी, तब 2.76 लाख से ज्यादा व्यूज आए थे। उस समय मोदी ने लॉकडाउन लगाने पर देश से माफी मांगी थी। उस समय मोदी ने कहा था, 'लॉकडाउन से गरीबों को परेशानी हुई, पर 130 करोड़ आबादी वाले इस देश के पास कोरोना से बचने का और कोई चारा नहीं था।' मोदी की मन की बात के कार्यक्रम के बाद से ट्वीट पर #studentdislikepmmodi भी ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के साथ कुछ स्टूडेंट्स मन की बात कार्यक्रम के वीडियो पर आए डिसलाइक्स के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने करीब आधे घंटे तक मन की बात की। इसमें उन्होंने इस बार सबसे ज्यादा जोर आत्मनिर्भर भारत पर दिया। उन्होंने कहा आत्मनिर्बर भारत में टॉय इंडस्ट्री को बड़ी भूमिका निभानी है। हर बार अलग-अलग विषयों पर बात करने वाले पीएम ने इस बार ओणम त्योहार की बात की और भारतीय उद्यमियों को खिलौनों के कारोबार में संभावनाएं तलाशने का सुझाव दिया। पीएम ने स्वदेशी खिलौने के निर्माण पर ज़ोर देते हुए कहा, 'ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की है लेकिन इतने बड़े कारोबार में भारत की हिस्सेदारी बहुत कम है।' इसके अलावा, पीएम ने यह भी कहा कि डिवेलपर्स को भारत में कंप्यूटर गेम्स बनाने चाहिए।

उन्होंने कहा, 'हमारे देश में आइडियाज़ और कॉन्सेप्ट हैं। वर्चुअल गेम्स और खिलौनों के सेक्टर में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है और अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का वक़्त आ गया है।'

मोदी की इस बात पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, 'नीट-जेईई के स्टूडेंस्ट परीक्षा पे चर्चा करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने खिलौने पे चर्चा कर ली।'

दरअसल, 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच जेईई (मेन) और 13 सितंबर को नीट के एग्जाम होने हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एग्जाम को टाला चाहिए लेकिन, सरकार की तरफ से परीक्षाएं टालने की साफ मनाही हो चुकी है।

बता दे, बात को असामान्य माना जा रहा है क्योंकि इससे पहले मन की बात को लेकर दर्शकों का रवैया इतना नेगेटिव नहीं रहता था। ऐसे में चर्चा हो रही है कि आख़िर इसकी वजह क्या हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका