न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे PM मोदी, ये है मिनट टू मिनट प्रोग्राम

प्रधानमंत्री 5 अगस्त को हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हुए 12 बजे जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। वे यहां पारिजात का एक पौधा लगाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 10:08:24

अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे PM मोदी, ये है मिनट टू मिनट प्रोग्राम

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को राम जन्मभूमि पर वैदिक रीति से वास्तु शांति, शिला संस्कार और नवग्रह पूजन होगा। उसके बाद श्री हनुमानगढ़ी के प्रतीक चिह्नों की विशेष पूजा की जाएगी। यह सालों बाद होने जा रही है। बुधवार को 12:30 बजे भूमि पूजन शुरू होगा, जो 10 मिनट तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखने के लिए अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को अयोध्या को सील कर दिया गया है साथ ही कोरोना संकट के कारण गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री 5 अगस्त को हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हुए 12 बजे जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे। वे यहां पारिजात का एक पौधा लगाएंगे। भूमि पूजन समारोह के देश में लाइव कवरेज के लिए 48 से ज्यादा हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे दूरदर्शन और एएनआई न्यूज एजेंसी के हैं। दूरदर्शन और एएनआई के 100 से ज्यादा सदस्य परिसर में होंगे। अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए चैनलाें की ओबी वैन राम की पौड़ी में तीन दिन से लगी हुई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कई बार जनसभा करने के लिए अयोध्या आए हैं, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए हैं। अब जब वो यहां आ रहे हैं तो सीधा मंदिर की नींव रखने के लिए ही आ रहे हैं। कोरोना संकट के कारण इस कार्यक्रम में काफी सख्ती बरती जाएगी, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क पहनना और लगातार सैनिटाइजेशन किया जाना है।

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम...

- 5 अगस्त सुबह करीब 9:35 दिल्ली से प्रस्थान

- 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग

- 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान

- 11:30 बजे अयोध्या के साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग

- 11:40 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर 10 मिनट तक दर्शन-पूजन

- 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम

- 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन

- 12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण

- 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ

- 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना

- 02:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान

- 02:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर

- लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना

बता दे, भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान एक मंच बनाया जाएगा, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी पटेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर ट्रस्ट के नृत्यगोपाल दास मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कुल 175 विशिष्ट लोगों को न्योता भेजा गया है, जो कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इनमें करीब 135 संत शामिल हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों से आएंगे। सभी को मंगलवार रात तक ही अयोध्या पहुंचना होगा। मंगलवार को ही अयोध्या की सीमाएं सील कर दी जाएंगी। हर निमंत्रण कार्ड पर एक कोड है, जो सुरक्षा के चलते तैयार किया गया है। ट्रस्ट की ओर से सबसे पहला न्योता इकबाल अंसारी को दिया गया, जो सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद की ओर से पक्षकार थे। इकबाल अंसारी भूमि पूजन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत भी करेंगे।

अयोध्या की लगभग सभी सड़कों के किनारे बने घर झंडे से पटे पड़े हैं। इनपर श्रीराम और हनुमान के चित्र बने हैं। 50 हजार से ज्यादा झण्डे अयोध्या शहर से राम जन्म भूमि की तरफ आने वाली सभी सड़कों पर लगाए गए हैं। 40 महिलाओं का समूह मंगलवार सुबह से घरों के बाहर रंगोली बनाएगा। इसके साथ ही दीप जलाने का जिम्मा अवध विवि के फाइन आर्ट के छात्रों को दिया गया है।

ayodhya dharma sansad,vhp dharma sansad ayodhya,dharma sansad video,ayodhya ram mandir,pm narendra modi,ram mandir nirman,ram mandir bhoomi pujan,narendra modi news

ये लोग नहीं आएंगे

कोरोना वायरस महामारी के चलते काफी सावधानी बरती जा रही है। इसलिए 90 साल से अधिक के लोगों को नहीं बुलाया जा रहा है, ऐसे में भाजपा के दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी, सुप्रीम कोर्ट में रामलला का केस लड़ने वाले के। परासरण जैसे बड़े लोग नहीं आ पाएंगे। हालांकि, इनके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की जा रही है। इनके अलावा कल्याण सिंह, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज भी कोरोना संकट के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंचेंगे।

2100 दीपों की महाआरती

अयोध्या में सरयू घाट पर आंजनेय सेवा संस्थान नित्य महाआरती कराती है। भूमि पूजन समारोह के अवसर पर मंगलवार और बुधवार को संस्थान की ओर से 2100 दीपों की महाआरती करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई मंदिरों में सोमवार से ही भूमि पूजन को लेकर दीपोत्सव शुरू हो चुका है। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने 5100 दीप जलाए तो उदासीन ऋषि आश्रम में हफ्तेभर से दीप जलाकर मंदिर निर्माण की शुरुआत की खुशी मनाई। बुधवार को यह उत्सव अपने चरम पर होगा।

राम मंदिर के भूमि पूजन का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री ने कहा है कि अभिजीत मुहूर्त के 16 भाग में 15 अति शुद्ध होते हैं जिनमें ये 32 सेकंड अहम है। बुधवार होने से मंदिर निर्माण बिना विघ्न के यशस्वी रूप से पूरा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका