न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का आज देश के नाम संबोधन, कर सकते हैं ये बात

प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कई पहलुओं पर बात कर सकते हैं। ऐसे में आज पीएम मोदी के संबोधन में कुछ बड़े ऐलानों की उम्‍मीद है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 1:26:45

PM मोदी का आज देश के नाम संबोधन, कर सकते हैं ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 30 जून मंगलवार शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।देश भर में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गलवाना घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन के साथ तनाव बरकरार है। ऐसे में पीएम मोदी का मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन काफी अहम माना जा रहा है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छठी बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। आखिरी बार पीएम ने 12 मई को राष्‍ट्र को संबोधित किया था। तब उन्‍होंने लॉकडाउन से उबर रही अर्थव्‍यवस्‍था के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। अब जब देश में कोरोना वायरस के 5।66 लाख मामले, भारत-चीन के बीच जारी तनाव, अनलॉक-2 और 59 चीनी ऐप्‍स पर प्रतिबंध के फैसले के बीच उनका ये संबोधन हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कई पहलुओं पर बात कर सकते हैं। ऐसे में आज पीएम मोदी के संबोधन में कुछ बड़े ऐलानों की उम्‍मीद है।

- पीएम मोदी राष्‍ट्र के नाम अपने संबोधन में चीन के साथ जारी तनाव पर बात कर सकते हैं। रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम साफ कर चुके हैं कि भारत किसी भी घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब देगा। इसके लिए सेना को खुली छूट दी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि पीएम सीमा पर मौजूदा हालात पर बात करें।

- केंद्र सरकार ने सोमवार को ही 59 चीनी ऐप्‍स को बैन किया है। इस पर चीन की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। ऐसे में संभव है कि प्रधानमंत्री इस मामले पर भी कुछ कहें। 'मन की बात' में भी प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत मां पर नजर डालने वालों को जवाब दे दिया गया है।

- इसके साथ ही प्रधानमंत्री एक बार फिर जनता से 'आत्‍मनिर्भर' होने की अपील कर सकते हैं। वह ऐसा पहले भी कह चुके हैं कि हमें दूसरे देशों पर निर्भरता कम करनी चाहिए।

- देश में अब तक कोरोना के 5.50 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज हो चुके है। प्रधानमंत्री मोदी जब-जब लोगों से मुखातिब हुए हैं, उन्‍होंने सोशल डिस्‍टेंसिंग और मास्‍क के महत्‍व को समझाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज एक बार फिर पीएम मोदी दो गज की दूरी का पालन करने की अपील कर सकते है।

- सोमवार को Unlock 2.0 को लेकर गाइडलाइंस आ चुकी हैं, लेकिन अभी भी कई चीजों को लेकर अस्पष्टता है। ऐसे में चर्चा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में Unlock 2.0 के दौरान इंटरनेशनल फ्लाइट्स और मेट्रो को लेकर बात कर सकते हैं। सभी सेवाओं को कब तक खोलने की योजना है, पीएम इस बारे में भी जानकारी दे सकते हैं।

- जुलाई के महीने में पूरे देश में स्कूल खुल जाते है लेकिन फिलहाल कोरोना संकट के बीच इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में स्कूल ऑनलाइन क्लासेज की मदद से बच्चों को पढ़ाने की तैयारी कर रहे है ऐसे में पीएम मोदी बच्‍चों को घर से ही पढ़ाई के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

- इसके अलावा पीएम मोदी 'आरोग्‍य सेतु ऐप' पर भी कुछ जानकारियां शेयर कर सकते हैं। यह ऐप यूजर्स को कोरोना के रिस्‍क की जानकारी देती है। प्रधानमंत्री एक बार फिर लोगों से इस ऐप को डाउनलोड कर इस्‍तेमाल करने की अपील कर सकते हैं।

कोरोना काल में पीएम मोदी का संबोधन


# 19 मार्च - पहले संबोधन में जनता कर्फ्यू का ऐलान
# 24 मार्च - दूसरे संबोधन में 21 दिन का लॉकडाउन
# 3 अप्रैल - तीसरे संबोधन में दीप जलाने की अपील
# 14 अप्रैल - चौथे संबोधन में लॉकडाउन-2 की घोषणा
# 12 मई - 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान, लॉकडाउन-4 का ऐलान

कोरोना के 5 लाख 67 हजार 536 मरीज

बता दे, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 67 हजार 536 हो गई है। सोमवार को 18 हजार 339 नए मरीज सामने आए और 13 हजार 497 ठीक हो गए। तमिलनाडु में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में यहां रिकॉर्ड 3 हजार 949 मरीज बढ़े, यह संख्या 5वें दिन 3 हजार 500 से ज्यादा रही। सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले राज्यों में यह दूसरे नंबर पर आ गया है। तमिलनाडु सरकार ने 31 जुलाई तक जनरल लॉकडाउन बढ़ा दिया है। चेन्नई और आसपास के इलाके में 5 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। जबकि पूरे राज्य में जुलाई में हर रविवार सख्त लॉकडाउन रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र में भी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल और झारखंड में लॉकडाउन 31 जुलाई तक और मणिपुर में 15 जुलाई तक बढ़ाया जा चुका है।

59 चीनी ऐप्स पर लगाया बैन

बता दे, भारत सरकार ने कल सोमवार को जिन 59 चीनी ऐप्स को बैन किया है उनमे भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक है। भारत में TikTok के करोड़ों यूजर्स हैं। TikTok के भारत में सबसे ज्यादा उपभोक्ता हैं। चीन दूसरे और अमेरिका तीसरे नंबर पर है। दुनिया भर में 2 अरब से अधिक टिकटॉक उपभोक्ताओं के 30% करीब 61.1 करोड़ उपभोक्ता अकेले भारत में हैं। इस एप की कुल कमाई का 10% केवल भारत से है।

ये हैं टॉप पांच भारतीय टिकटॉक स्टार
नाम - फॉलोअर (करोड़ में)

निशा गुरगैन - 2.17
अर्शिफा खान - 2.07
जन्नत जुबैर - 2.03
अवनीत कौर - 1.81
समीक्षा सुड - 1.62

हालाकि, इस बैन के बाद टिकटॉक के इंडिया हेड निखिल गांधी ने कहा, 'भारत सरकार ने 59 ऐप ब्लॉक करने का अंतरिम आदेश दिया है, जिसमें टिकटॉक भी शामिल है, हम इस आदेश का पालन करने की प्रक्रिया में हैं। हमें सरकार के संबंधित विभागों की तरफ से बुलाया गया था और सफाई देने का मौका दिया गया था।' निखिल गांधी ने ये भी कहा कि हम यूजर की प्राइवेसी और इंटीग्रेटी को सबसे ऊपर रखते हैं। हालांकि, सरकार का दावा इससे अलग है और बेहद गंभीर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका