न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जापान में भारतीय समुदाय के बीच बोले मोदी - बड़े बदलाव से गुजर रहा है भारत, कोल्ड ड्रिंक की एक छोटी बोतल से भी सस्ता है 1 GB डाटा

दो दिवसीय जापान दौरे पर गए पीएम मोदी आज टोकियो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 6:59:58

जापान में भारतीय समुदाय के बीच बोले मोदी - बड़े बदलाव से गुजर रहा है भारत, कोल्ड ड्रिंक की एक छोटी बोतल से भी सस्ता है 1 GB डाटा

दो दिवसीय जापान दौरे पर गए पीएम मोदी आज टोकियो में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें यहां पहुंचकर आत्मीयता का अनुभव होता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जिसके चलते दुनिया में भारत को लेकर उत्सुकता है। साथ ही अब देश में दुनिया को भारत के चश्मे से देखने का काम चल रहा है। पीएम मोदी अक्सर अपने विदेशी दौरों पर उस देश में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करते रहे हैं। इसी कड़ी में जापान में भी ऐसा कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना हुए थे। अपने इस दौरे में वह यहां आयोजित हो रहे भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ नरेंद्र मोदी की ये 12वीं मुलाकात है। दोनों के बीच पहली मुलाकात सितंबर 2014 मे हुई थी। उसके बाद से वो कई अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे से मिल चुके हैं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज भारत डिजिटल संसाधनों के क्षेत्र में शानदार तरीके से प्रगति कर रहा है। गांव-गांव तक ब्राडबैंड की कनेक्टिविटी पहुंच रही है। सौ करोड़ मोबाइल फोन भारत में हैं। मोदी ने कहा कि एक जीबी डाटा आज कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ते में उपलब्ध है। यह डेटा सेवाओं की डिलीवरी में औजार के रूप में काम कर रहा है।

- भारत में निवेश का आज उचित समय है। जापान के भारतवंशियों के लिए जड़ों से जुड़ने का भी उपयुक्त समय है।

- पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत में कहा कि देश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

- टोक्यो में भारतीय समुदाय के बीच उन्होंने बताया कि देश में फिलहाल 100 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही डाक ले जाने वाला डाकिया भी अब बैंकर बन गया है। उन्होंने कहा, 'आज भारत परिवर्तन के बड़े दौर से गुजर रहा है। दुनिया आज मानवता की सेवा के लिए भारत के प्रयासों का गौरवगान कर रही है। भारत में जो नीतियों का निर्माण हो रहा है, जनसेवा के क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है उसके लिए देश को सम्मानित किया जा रहा है।'

-भारत में निवेश का आज उचित समय है। जापान के भारतवंशियों के लिए जड़ों से जुड़ने का भी उपयुक्त समय है।

- पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से बातचीत में कहा कि देश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है ।
- भारत की कोशिश की सराहना। विश्व शांति में भारत की अहम भूमिका है।

- आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। दुनिया की तमाम एजेंसियां कह रहीं हैं कि आने वाले वक्त में भारत दुनिया के ग्रोथ को ड्राइव करेगा।

- बुलेट ट्रेन से लेकर स्मार्ट सिटी तक न्यू इंडिया का नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है, उसमें जापान की भूमिका है। भारत को जापान की स्किल का लाभ मिल रहा है। न्यू इंडिया के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए आपको आमंत्रित कर रहा हूं।अपनी जड़ों से जुड़ने की सक्रियता का यह समय है।

- सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिभा जितनी ऊंची थी, प्रतिमा भी उतनी ही ऊंची है। विश्व के सबसे ऊंचे स्टैचू को देखने के लिए पीएम मोदी ने जापानी समुदाय को किया आमंत्रित।

- पीएम मोदी ने पिछले चार साल के कामकाज का बखान करते हुए बताया कि जनधन, आधार और मोबाइल, यानि JAM की Trinity से जो ट्रांसपेरेंसी भारत में आई है, उससे अब दुनिया के दूसरे विकासशील देश भी प्रेरित हो रहे हैं।

-पीएम मोदी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत