न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी के एक ट्विट ने फेसबुक, ट्विटर की बढ़ाई चिंता, सताने लगा ये डर

आकड़ों की बात करे तो पीएम मोदी के ट्विटर पर 53.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जबकि वे खुद 2,373 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Mar 2020 8:09:57

पीएम मोदी के एक ट्विट ने फेसबुक, ट्विटर की बढ़ाई चिंता, सताने लगा ये डर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्विट ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। दरअसल, पीएम मोदी ने अपने ट्विट के जरिए बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोमवार रात ट्वीट कर कहा है कि वह सोशल मीडिया के अपने अकाउंट को छोड़ने का विचार कर रहे हैं। उनके इस बयान से फैन्स में काफी निराशा है तो वहीं यह सोशल मीडिया कंपनियों- फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के मालिकों को भी परेशान कर सकता है। दरअसल, 130 करोड़ की जनसंख्या वाला भारत सोशल मीडिया कंपनियों के लिए बड़ा बाजार है। पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं जिनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। वह देश के उन नेताओं में हैं जिन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल एक दशक से भी ज्यादा वक्त पहले शुरू कर दिया था। उन्होंने इसके महत्व को समझा था कि किस तरह इसके जरिये आम जनता से जुड़ा जा सकता है। पीएम मोदी के एक- एक ट्वीट और फेसबुक पोस्ट पर हजारों की संख्या में लोग लाइक और रिट्वीट करते हैं। लोग उनके एक-एक पोस्ट पर नजर रखते हैं। यूट्यूब पर उनके एक-एक विडियो को लाखों लोग देखते हैं।

अगर आकड़ों की बात करे तो पीएम मोदी के ट्विटर पर 53.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। जबकि वे खुद 2,373 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। वहीं फेसबुक की बात की जाए तो फेसबुक पर पीएम मोदी को 44,597,317 लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को 35.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के यूट्यूब अकाउंट पर कुल 4.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। जिस शख्स के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या दुनिया के कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा हो तो उस हैंडल के बंद हो जाने पर सोशल मीडिया कंपनियों की सिर पर चिंता के बल तो पड़ ही जाएंगे।

youtube,twitter,social media,pm narendra modi,instagram,facebook,narendra modi news,news

पीएम मोदी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए भारत में एकतरह से ब्रैंड ऐम्बेसडर बन चुके हैं। उनकी लोकप्रियता ही है कि भारत आने पर सोशल मीडिया कंपनियों के मालिक उनसे मुलाकात करते हैं और अमेरिकी दौरे पर फेसबुक चीफ मार्क जकरबर्ग ने उन्हें अपने हेडक्वॉर्टर्स आमंत्रित किया था।

सोशल मीडिया कंपनियों के मन में यह चिंता भी बैठ गई है कि कहीं भारत अपनी कंपनी तो शुरू नहीं करने जा रहा। ऐसी अटकलें भी हैं कि पीएम मोदी अब सिर्फ नमो ऐप से जनता से संवाद कर सकते हैं। फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया कंपनियों का डर स्वाभाविक है क्योंकि पीएम मोदी कई मौकों पर फेक न्यूज पर लगाम लगाने की अपील इन कंपनियों से कर चुके हैं, लेकिन इस अपील का कोई प्रभावी असर नहीं दिख रहा है। हो सकता है कि पीएम मोदी का यह ट्वीट उन कंपनियों पर दबाव बनाने की भी कोशिश हो।

बता दे, पीएम मोदी के इस ट्विट से लोगों में हैरानी है। उनके टि्वटर हैंडल पर लोग पोस्ट कर उनसे ऐसा न करने की गुजारिश कर रहे हैं। कुछ ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि उनकी वजह से वे टि्वटर से जुड़े, इसलिए वे सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला न लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर