न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका : मोदी पर अभी भी कायम हैं भारतवंशियों का भरोसा, सर्वे में बने आधे से अधिक लोगों की पसंद

अमेरिका में भी मोदी की लोकप्रियता हैं जो कि अभी भी बनी हुई हैं जिसका खुलासा हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में हुआ हैं। यह सर्वेक्षण कार्नेगी सेंटर फॉर एनडाउनमेंट ऑफ पीस के द्वारा किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Feb 2021 6:44:06

अमेरिका : मोदी पर अभी भी कायम हैं भारतवंशियों का भरोसा, सर्वे में बने आधे से अधिक लोगों की पसंद

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के बारे में सभी जानते हैं जो कि सिर्फ भारत में ही नहीं हैं बल्कि पूरे विश्व में हैं। अमेरिका में भी मोदी की लोकप्रियता हैं जो कि अभी भी बनी हुई हैं जिसका खुलासा हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में हुआ हैं। यह सर्वेक्षण कार्नेगी सेंटर फॉर एनडाउनमेंट ऑफ पीस के द्वारा किया गया है। यद्यपि भारत में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति पर उनकी राय बंटी हुई है। सर्वे में शामिल दस में से सात हिंदुओं ने मोदी का समर्थन किया जबकि पांच में से एक मुसलमान ने ही उन्हें समर्थन दिया। हालांकि भारतवंशी ईसाइयों की राय बंटी हुई रही।

पिछले साल एक सितंबर से 20 सितंबर के बीच हुए इस ऑनलाइन सर्वेक्षण में 1,200 लोगों ने हिस्सा लिया था। सर्वे में शामिल लोगों से जब पूछा गया कि क्या भारत सही रास्ते पर है तो 36 फीसदी ने हामी भरी जबकि 39 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा। 25 फीसदी लोगों ने इस पर कोई भी राय नहीं दी। सर्वे में भारतीय अमेरिकियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की लोकप्रियता साफ दिखाई दी। सर्वे में शामिल 35 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के काम को बहुत अच्छा बताया और 13 फीसदी ने अच्छा बताया, जबकि 22 फीसदी ने बहुत खराब बताते हुए अपनी राय दी। सर्वे में शामिल 32 फीसदी ने भाजपा का समर्थन किया जबकि सिर्फ 12 प्रतिशत ने कांग्रेस को समर्थन दिया। हैरानी की बात यह रही कि 40 फीसदी लोगों ने कहा कि वे भारत की किसी राजनीति पार्टी को नहीं जानते।

अमेरिका में कार्नेगी सेंटर फॉर एनडाउमेंट ऑफ पीस के सर्वे जॉन हॉपकिंस, यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया और योरगोव के सहयोग से किया गया है। इस सर्वेक्षण में 18 फीसदी भारतवंशियों ने भारत में सरकारी भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई। सर्वे में शामिल लोगों ने अमेरिका से जुड़े मुद्दों पर उदार राय रखी जबकि भारत से जुड़े मुद्दे पर उनकी राय अधिक रूढ़िवादी है। यह सर्वेक्षण अमेरिका मं प्रभावशाली भारतवंशी समुदाय के राजनीतिक दृष्टिकोण को लेकर किया गया। वहीं 15 फीसदी ने धीमी आर्थिक गति और 10 फीसदी ने धार्मिक प्रमुखवाद को चिंता का कारण बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती