न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी की किसानों को सौगात / एक लाख करोड़ की योजना लॉन्च, खातों में 17 हजार करोड़ रु किए ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपए का फंड जारी किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 Aug 2020 12:51:21

मोदी की किसानों को सौगात / एक लाख करोड़ की योजना लॉन्च, खातों में 17 हजार करोड़ रु किए ट्रांसफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। इसके अलावा पीएम किसान योजना की छठी किस्त के तहत साढ़े आठ करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के किसान, आम नागरिक और को-ऑपरेटिव मेंबर भी ऑनलाइन जुड़े हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की मुख्य बातें

- आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बैंकिंग सेक्टर के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि छुट्टी का दिन होने के चलते इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
- आज हल षष्ठी यानी भगवान बलराम का जन्मदिन है। आज के पवित्र दिन खेती के लिए एक लाख करोड़ का फंड जारी किया गया है। इससे गांवों में रोजगार के अवसर तैयार होंगे।
- 8.5 करोड़ किसानों को 17 हजार करोड़ किसानों के खाते में जमा हो गए। इसमें बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं है। अब तक 75 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा हो चुके हैं।
- दशकों से ये मांग और मंथन चल रहा था कि गांव में उद्योग क्यों नहीं लगते, ताकि किसानों को अपने माल को बेचने की आजादी मिले।
- मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किसान और उनसे जुड़े सारे सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं। हम एक देश, एक मंडी की योजना पर काम कर रहे हैं।
- कानून बनाकर किसान को मंडी टैक्स के दायरे से मुक्त कर दिया गया है। किसान खेत में ही उपज का सौदा कर सकता है या वेयरहाउस से जुड़े व्यापारियों को दे सकता है, जो भी उसे ज्यादा कीमत दे। किसान अब उद्योगों से भी सीधी साझेदारी कर सकता है।
- किसानों से जुड़ी जो भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं, उनके केंद्र में छोटा किसान है। सारी मुसीबतें उसी पर आती हैं। बीते सालों से हम इसी छोटे किसान के सशक्तीकरण के प्रयास में लगे हैं। दो दिन पहले ही इन्हीं छोटे किसानों से जुड़ी योजना की शुरुआत की थी।
- देश की पहली किसान रेल महाराष्ट्र-बिहार के बीच शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र से संतरा, फल, प्याज लेकर ट्रेन बिहार आएगी। वहां से लीची, मखाने, सब्जियां लेकर लौटेगी। फायदा दोनों तरफ के किसानों को होगा।
- ट्रेन पूरी तरह से एयर कंडीशन है यानी यह पटरी पर दौड़ता हुआ कोल्ड स्टोरेज है। इस ट्रेन से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के किसानों को भी फायदा होगा।

कृषि से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिया जाएगा लोन

इस एक लाख करोड़ रुपए के एग्री इंफ्रा फंड का इस्तेमाल गांवों में कृषि क्षेत्र से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में किया जाएगा। इस फंड से कोल्ड स्टोर, वेयरहाउस, साइलो, ग्रेडिंग और पैकेजिंग यूनिट्स लगाने के लिए लोन दिया जाएगा।

एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के बारे में खास बातें

- एग्री इंफ्रा फंड कोविड-19 से निपटने के लिए घोषित किए गए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का हिस्सा है।
- इस फंड के तहत 10 साल तक वित्तीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस फंड से खेती से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा।
- इस फंड को जारी करने का उद्देश्य गांवों में निजी निवेश और नौकरियों को बढ़ावा देना है।
- इस स्कीम के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ओर से एक लाख करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा। यह लोन प्राइमरी एग्री क्रेडिट सोसायटी, किसानों के समूह, किसान उत्पाद संगठनों, एग्री एंटरप्रिन्योर, स्टार्टअप्स और एग्रीटेक प्लेयर्स को दिया जाएगा।
- मौजूदा वित्त वर्ष में 10 हजार करोड़ रुपए का लोन बांटा जाएगा। अगले तीन वित्त वर्ष में 30-30 हजार करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा।
- इस सुविधा के तहत लोन पर सालाना ब्याज में 3 फीसदी छूट दी जाएगी। यह छूट अधिकतम 2 करोड़ रुपए तक के लोन पर होगी। ब्याज छूट का लाभ ज्यादा से ज्यादा 7 साल तक मिलेगा।

पीएम किसान योजना की छठी किस्त जारी

प्रधानमंत्री ने किसान योजना के तहत 8.5 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपए की छठी किस्त भी जारी कर दी। इसके तहत किसानों को 17 हजार करोड़ रुपए बांटे गए। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को एक साल में 6000 रुपए की राशि 3 किस्तों में दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल