न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मुंबई की राह भी नहीं होगी आसान, दिल्ली के ये 5 खिलाड़ी पड़ेंगे भारी

मुंबई की टीम सितारों से सजी है लेकिन दिल्ली भी किसी से कम नहीं हैं। दिल्ली के कुछ खिलाड़ी मैच का रूख पलटने का दमखम रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 3:14:42

IPL 2020 : मुंबई की राह भी नहीं होगी आसान, दिल्ली के ये 5 खिलाड़ी पड़ेंगे भारी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आज दुबई में इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाना हैं। मुंबई की टीम 18 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर रही हैं लेकिन उसकी राह इतनी आसन नहीं होगी। दिल्ली के कगिसो रबाडा 29 विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। मुंबई की टीम सितारों से सजी है लेकिन दिल्ली भी किसी से कम नहीं हैं। दिल्ली के कुछ खिलाड़ी मैच का रूख पलटने का दमखम रखते हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली के उन खिलाडियों के बारे में।

शिखर धवन

टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन ने सही वक्त पर अपनी लय हासिल की है। वे अब तक लगातार दो शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 602 रन बना चुके हैं। धवन इस सीजन में 600 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

श्रेयस अय्यर

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को इस मैच में चलना बेहद जरूरी है। उनके चलने से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। अय्यर ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उसके बाद वे अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए। वे इस सीजन में दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। अय्यर ने 16 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 454 रन बनाए हैं।

मार्कस स्टोइनिस

ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस इस सीजन में दिल्ली के लिए वरदान साबित हुए हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। स्टोइनिस ने तीन अर्धशतकों की मदद से जहां 352 रन बनाए हैं वहीं 12 विकेट भी अपने नाम किए हैं। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 38 रन बनाए थे और तीन अहम विकेट अपने नाम किए थे।

कागिसो रबाडा

तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा टीम की सबसे मुख्य कड़ी हैं। इस सीजन में सर्वाधिक विकेट ले चुके और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे रबाडा से टीम को इस मैच में भी बड़ी उम्मीद रहेगी। उन्होंने अब तक 16 मैचों में करीब 18 की औसत से 29 विकेट चटकाए हैं। वे दो बार चार विकेट चटका चुके हैं।

एनरिच नोर्त्जे

दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनरिच नोर्त्जे ने इस सीजन में दिल्ली की गेंदबाजी आक्रमण को अच्छी धार दी है। अपना पहला आईपीएल खेल रहे नोर्त्जे ने अपनी तेज रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। नोर्त्जे अब तक 15 मैचों में 24 की औसत से 20 विकेट ले चुके हैं। नोर्त्जे सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में सातवें स्थान पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर