न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

3.63 अरब रुपये में बिका 19 कैरट का यह गुलाबी हीरा, 100 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के एक खान में मिला था

इस नीलामी में मशहूर जूलर हैरी विंस्टन ने 5 करोड़ डॉलर की बोली लगाकर इस अद्भुत हीरे को अपने नाम कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Nov 2018 5:16:08

3.63 अरब रुपये में बिका 19 कैरट का यह गुलाबी हीरा, 100 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के एक खान में मिला था

मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जिनीवा में ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज द्वारा की गई नीलामी में बेहद दुर्लभ और अतुल्य 19 कैरट का गुलाबी हीरा 5 करोड़ डॉलर (3.63 अरब रुपये) में बिक गया। इस नीलामी में मशहूर जूलर हैरी विंस्टन ने 5 करोड़ डॉलर की बोली लगाकर इस अद्भुत हीरे को अपने नाम कर लिया। इस तरह यह दुनिया में सर्वाधिक ऊंची दर पर बिकने वाला गुलाबी हीरा बन गया। पिंक लेगेसी को खरीदने वाला हैरी विंस्टन ज्वेलर इसका नाम बदलकर 'द विंस्टन पिंक लेगेसी' रखेगा। हैरी विंस्टन डायमंड ज्वेलरी और लग्जरी घड़ियों का बिजनेस करने वाली नामी अमेरिकी कंपनी है। साल 2013 में स्विटजरलैंड की घड़ी बनाने वाली कंपनी स्वॉच ने इसे एक अरब डॉलर में खरीद लिया था।

पिंक लेगेसी 'विविड' ग्रेड वाला हीरा है। यह गुलाबी रंग के हीरों की सबसे ऊंची रेटिंग है। आयत की शेप में कटिंग वाला यह हीरा प्लेटिनम की अंगूठी में जड़ा हुआ है। क्रिस्टीज ऑक्शन हाउस के मुताबिक पिंक लेगेसी डायमंड के लिए फोन पर 5 लोगों ने बोली लगाई थी। लेकिन, हैरी विंस्टन कामयाब रहा। उसका प्रतिनिधि मौके पर मौजूद था। क्रिस्टीज ने दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली फर्म का नाम नहीं बताया लेकिन, कहा कि वह एशिया से थी। यह हीरा करीब 100 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के एक खान में मिला था। पिंक लिगेसी ओपनहाइमर परिवार से जुड़ा हुआ था, जिसने दशकों तक डी बीयर्स डायमंड माइनिंग कंपनी चलाई। आयताकार कटा डायमंड 'फैंसी विविड' ग्रेडेड है, जिसमें अधिकतम संभावित रंगों की श्रेणी होती है।

पिछले साल नवंबर में करीब 15 कैरट का एक पिंक हीरा हॉन्गकॉन्ग में 3 करोड़ 25 लाख डॉलर में नीलाम हुआ था। 21 लाख 76 हजार डॉलर प्रति कैरट की बोली लगी थी, जो पिंक हीरे के लिए लगी अब तक की सबसे ऊंची बोली थी। यह हीरा करीब 100 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के एक खान में मिला था।

कदाकिया ने पिंक लिगेसी को दुनिया के सर्वोत्तम हीरों में से एक बताया। क्रिस्टी ने कहा है कि इससे पहले 19 कैरट के पिंक हीरे की कभी नीलामी नहीं हुई है। अब तक 4 ही 10 कैरट से अधिक या पिंक हीरों की नीलामी हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन