न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12वें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 36 पैसे और डीज़ल 22 पैसे हुआ महंगा

आसमान छूते पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। लगातार 12वें दिन इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 May 2018 11:16:00

12वें दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 36 पैसे और डीज़ल 22 पैसे हुआ महंगा

आसमान छूते पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। लगातार 12वें दिन इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल पर हाहाकार के बीच सरकार के संकेत दिए हैं कि टैक्स कम नहीं होगा, बल्कि इसके दूसरे रास्ते तलाशे जाएंगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ किया है कि अगर टैक्स कम किए गए तो इससे कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी। हालांकि, मोदी सरकार तीन दिन से कटौती के संकेत दे रही थी लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया है।

- मुंबई में पेट्रोल की दाम 85 रुपये 65 पैसे और डीज़ल 73 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर हो गए है। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 87 रुपये 64 पैसे और डीज़ल 74 रुपये 17 पैसे तक पहुंच गया है। पेट्रोल 36 पैसे और डीज़ल 22 पैसे महंगा हो गया है।

- दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 77.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.75 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

- कोलकता में पेट्रोल 80.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.30 प्रति लीटर हो गया है।

- चेन्‍नई में पेट्रोल 80.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनौती

गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट कर पीएम को तेल की क़ीमतें कम करने की चुनौती दी थी। राहुल ने लिखा था कि पेट्रोल डीज़ल के दाम कम कीजिए या कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर आपको ऐसा करने के लिए मजबूर कर देगी।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि वो पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के मामले में जल्द समाधान पर काम कर रहे हैं और जल्द ही हालात से निकलने का रास्ता निकाल लेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में लाने का पक्षधर है। बढ़ते दामों पर अब आम लोगों के साथ-साथ उद्योग जगत भी खुलकर सामने आ गया है। फिक्की ने इस पर अपनी चिंता जताई।

महंगाई को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर देश भर में लोग गुस्से में हैं। मध्यप्रदेश में भोपाल और गुवाहाटी में कल लोग सड़क पर उतर आए। लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार देश को बर्बादी की कगार पर ले आई है। आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

एक लीटर पेट्रोल पर 40 रुपए टैक्स वसूल रही है मोदी सरकार

- एक लीटर पेट्रोल की कीमत सिर्फ 37 रुपए है, लेकिन सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 40 रुपए टैक्स वसूल रही है। यानी पेट्रोल की कीमत से ज्यादा जनता टैक्स दे रही है। दरअसल अभी डीलर एक लीटर पेट्रोल 37.65 रुपए में खरीद रहा है। इसपर वह तीन रुपए 63 पैसे कमीशन वसूल रहा है। 19 रुपए 48 पैसे इसपर एक्साइड ड्यूटी लग रही है और 16 रुपए 41 पैसे वैट वसूला जा रहा है। ऐसे में एक लीटर पेट्रोल पर 39 रुपए 52 पैसे टैक्स वसूला जा रहा है।

मोदी सरकार के कार्यकाल में बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल

- पेट्रोल-डीजल भारत के इतिहास में कभी भी दिल्ली में इतना महंगा नहीं बिका। जितना महंगा आज मोदी सरकार के कार्यकाल में बिक रहा है।
- दिल्ली में मनमोहन सिंह की सरकार में सबसे अधिक महंगा पेट्रोल 14 सितंबर 2013 को बिका था। तब पेट्रोल की कीमत 76 रुपये छह पैसे थी।
- पिछले चार सालों में मोदी सरकार ने 9 बार एक्ससाइज ड्यूटी बढाई है और तीन लाख 10 हजार करोड़ से ज्यादा अपने खजाने में भरे हैं।
- आज सरकार न तो एक्साइज ट्यूटी घटा रही है और न ही पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत