न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज फिर दोनों ईंधनों में लगी आग, एक साल में करीब 15 रूपये महंगा हुआ पेट्रोल; जानें अपने शहर में दाम

ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी बढ़ती है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पढ़ता है। आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 35-35 पैसे की वृधि हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 8:54:58

आज फिर दोनों ईंधनों में लगी आग, एक साल में करीब 15 रूपये महंगा हुआ पेट्रोल; जानें अपने शहर में दाम

पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों (Diesel-Petrol Price Taoday) ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पिछले एक साल में पेट्रोल 14.69 रूपये और डीजल 12.23 रूपये महंगा हुआ है। फरवरी 2020 को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.96 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल का भाव 64.60 रुपये लीटर था। वहीं आज का रेट देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल का भाव 76.83 रुपये लीटर है। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी बढ़ती है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पढ़ता है। आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 35-35 पैसे की वृधि हुई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को साल 2021-22 का आम बजट पेश किया। उन्होंने पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की थी।

नया साल पेट्रोलियम ईंधनों (Petroleum Fuels) के लिए अच्छा नहीं रहा है। यूं तो बीते जनवरी और फरवरी में महज 11 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 2.94 रुपये महंगा हो गया है। नए साल में 11 दिनों में ही डीजल 2.96 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

आपके शहर में कितने रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये और डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये और डीजल 83.73 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपये और डीजल 80.41 रुपये प्रति लीटर है
- चेन्नई में पेट्रोल 89.13 रुपये और डीजल 82.04 रुपये प्रति लीटर है
- बैंगलूरु में पेट्रोल 89.54 रुपये और डीजल 81.44 रुपये प्रति लीटर है
- नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपये और डीजल 77.24 रुपये प्रति लीटर है
- गुरुग्राम में पेट्रोल 84.72 रुपये और डीजल 77.39 रुपये प्रति लीटर है
- लखनऊ में पेट्रोल 85.85 रुपये और डीजल 77.19 रुपये प्रति लीटर है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 83.40 रुपये और डीजल 76.55 रुपये प्रति लीटर है
- रांची में पेट्रोल 85.07 रुपये और डीजल 81.28 रुपये प्रति लीटर है

तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस (OPEC+) देशों की ज्वाइंट मिनिस्ट्रियल माॅनिटरिंग कमेटी की बैठक बीते बुधवार को संपन्न हुई। इसमें रिकार्ड समय में तय किया गया कि कच्चा तेल का उत्पादन वर्तमान स्तर पर ही बना रहेगा। इससे पहले, जनवरी में कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने पर कोई फेसला नहीं हुआ था और इसे फरवरी या मार्च पर छोड़ दिया गया था। इससे कच्चे तेल का बाजार फिर तेज हो गया। गुरुवार को यूके के लंदन क्रूड ऑयल एक्सचेंज में WTI Crude 0.85 डॉलर चढ़ कर 55.93 डॉलर प्रति बैरल पर चला गया। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम में भी तेजी का ही रूख है। यह 1.00 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 58.46 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया।

ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम

आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर