न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डीजल एक साल में 8 और पेट्रोल 11 रुपये हुआ महंगा, देखें आपके शहर में क्या है नए रेट

6 जनवरी 2021 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज पेट्रोल की कीमतें दिल्ली में 25 पैसे बढ़ी हैं, जबकि डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 8:37:55

डीजल एक साल में 8 और पेट्रोल 11 रुपये हुआ महंगा, देखें आपके शहर में क्या है नए रेट

6 जनवरी 2021 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज पेट्रोल की कीमतें दिल्ली में 25 पैसे बढ़ी हैं, जबकि डीजल 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 85.70 रुपये पर और डीजल 75.88 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। जनवरी में पेट्रोल के दाम अबतक 1.99 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 83.71 रुपये प्रति लीटर था, अब ये 85.70 रुपये प्रति लीटर हो चुका है। इसी तरह दिल्ली में डीजल जनवरी में अबतक 2.01 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का रेट 73.87 रुपये प्रति लीटर था, जबकि आज रेट 75.88 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि डीजल की कीमतें देश के कई राज्यों में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं और 5 महीने में दूसरी बार ट्रांसपोर्टर्स ने भाड़े में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली है।

ढाई महीने में 5 रुपये बढ़ गए डीजल के दाम

थोड़े थोड़े ठहराव के बाद डीजल के दामों में पिछले ढाई महीने में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पहले से ही भारी कीमतों से परेशान ट्रांसपोर्टर्स अब ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में 10-15 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। पिछले 6 महीने में ये दूसरी बढ़ोतरी होगी। ट्रांसपोर्टर्स की मानें तो कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि कंज्यूमर पर बोझ डालने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

11 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल

आज से ठीक एक साल पहले 23 जनवरी, 2020 को पेट्रोल का रेट 74.65 रुपये प्रति लीटर था, अगर आज से तुलना करें तो ये एक साल में पेट्रोल 11.01 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है, इसी तरह आज से साल भर पहले 23, जनवरी 2020 को डीजल का रेट 67.86 रुपये था, आज ये 8.02 रुपये महंगा बिक रहा है।

यहां चेक करें आपके शहर में आज कितना महंगा हो गया पेट्रोल डीजल

- दिल्ली में पेट्रोल 85.70 रुपये और डीजल 75.88 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 92.28 रुपये और डीजल 82.66 रुपये प्रति लीटर है
- कोलकाता में पेट्रोल 87.11 रुपये और डीजल 79.48 रुपये प्रति लीटर है
- चेन्नई में पेट्रोल 88.29 रुपये और डीजल 81.14 रुपये प्रति लीटर है
- बैंगलूरु में पेट्रोल 88.59 रुपये और डीजल 80.47 रुपये प्रति लीटर है
- नोएडा में पेट्रोल 85.21 रुपये और डीजल 76.33 रुपये प्रति लीटर है
- गुरुग्राम में पेट्रोल 83.85 रुपये और डीजल 76.48 रुपये प्रति लीटर है

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम

आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप आईओसीएल (IOCL) की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर