न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 6 पैसे हुआ महंगा, दिल्ली में 82 और मुंबई में 90 के करीब पहुंचा

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को एक बार फिर तेल के दाम बढ़ाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 8:46:04

पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 6 पैसे हुआ महंगा, दिल्ली में 82 और मुंबई में 90 के करीब पहुंचा

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को एक बार फिर तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 82.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इसके अलावा डीजल के दाम भी 6 पैसे बढ़कर 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सोमवार की यह कीमतें अभी तक के ऊंचे स्‍तर पर हैं। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम जल्‍द ही 90 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को छूने वाले हैं। डीजल का दाम बढ़कर 78.33 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। गौरतलब है, जैसे-जैसे रुपये के दाम गिरते जा रहे हैं, आयात महंगा होता जा रहा है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के रीटेल दाम भी कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के हिसाब से बढ़ते जा रहे हैं।

रविवार को ये थी कीमतें

रविवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। इससे इसकी कीमत 81.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई थी। वहीं राजधानी में डीजल भी 18 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़कर रविवार को 73.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था। शनिवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल के दाम 81.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए थे। डीजल की कीमतों में 24 पैसे का इजाफा हुआ और इसके बाद डीजल 73.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था।

मुंबई में 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया पेट्रोल

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। इसके बाद यहां पेट्रोल 89.44 रुपये प्रति लीटर हो गया। दूसरी ओर डीजल के दाम में 7 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसके दाम सोमवार को 78.33 रुपये प्रति लीटर हो गए। वहीं शनिवार को मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। यहां पेट्रोल 89.01 रुपये प्रति लीटर बिका था। वहीं 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में डीजल के दाम शनिवार को 78.07 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।

अभी और बढ़ने की आशंका

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअसल, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

यह है कंपनियों का तर्क

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपये लीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत