न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र के आंकड़े डराने वाले, 31-50 साल के लोग ज्यादा कोरोना संक्रमित

कोरोना के कुल मामलों में से 31-50 आयु वर्ग के आधे कोरोना मरीज हैं। वहीं, सबसे अधिक 31-40 उम्र वर्ग के लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। राज्य के 122 कोरोना मरीजों के विश्लेषण से यह बात सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 10:19:44

महाराष्ट्र के आंकड़े डराने वाले, 31-50 साल के लोग ज्यादा कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर अब तक येही कहा जा रहा है कि ये बुजुर्गों को ज्यादा अपना शिकार बना रहा है लेकिन कई देशों में ऐसा नहीं है वहां युवा वर्ग भी इस वायरस से ज्यादा संक्रमित हो रहा है ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। बता दे, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे है और कोरोना के कुल मामलों में से 31-50 आयु वर्ग के आधे कोरोना मरीज हैं। वहीं, सबसे अधिक 31-40 उम्र वर्ग के लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। राज्य के 122 कोरोना मरीजों के विश्लेषण से यह बात सामने आई है।

महाराष्ट्र में कोरोना की समस्या और इससे प्रभावित होने वाले मरीजों पर मेडिकल एजुकेशन ऐंड ड्रग विभाग की ओर से एक अध्ययन किया गया है। अध्ययन के अनुसार, 122 मरीजों में से 33 मरीजों की उम्र 31-40 साल, वहीं 21-30 और 41-50 उम्र के मरीजों की संख्या 24-24 है, जबकि 51-80 साल के मरीजों की संख्या 31 और 1-20 साल के मरीजों की संख्या 10 है। कुल 122 मरीजों में से 54% मरीज हाल में किसी न किसी देश की यात्रा से लौटे थे। बता दें कि गुरुवार शाम तक राज्यभर में कोरोना वायरस के 3156 सैंपल टेस्ट किए गाए। इनमें से 125 तकरीबन 4% सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। राज्य के कुल कन्फर्म मामलों में 50% से अधिक मामले विदेशों से यात्रा करके आने वालों में दिखे हैं। राज्य में मरीजों की बात करें, तो 69% पुरुष, जबकि 31% महिला हैं।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सप्ताहवार ग्राफ देखने के बाद पता चलता है कि भारत अहम चरण में पहुंच चुका है। महामारी के 8वें हफ्ते में हमारे यहां 600 से ज्यादा पॉजिटिव मामले थे लेकिन दूसरे देशों का अनुभव बताता है कि यही वह वक्त है जब कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में अब तक के मामलों के अनुसार, कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है, लेकिन सरकार को अधिक से अधिक जांच व्यवस्था को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। ताकि, अधिक लोगों की जांच हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर