न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Google Pay से पेमेंट करना यूजर को पड़ा महंगा, खाते से चोरी हुए 96,000 रुपए

बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ-साथ धोखधड़ी की घटनाओं में भी वृधि हो रही है। हाल ही में धोखधड़ी का ताजा मामला मुंबई से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Sep 2019 2:29:25

Google Pay से पेमेंट करना यूजर को पड़ा महंगा, खाते से चोरी हुए 96,000 रुपए

बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ-साथ धोखधड़ी की घटनाओं में भी वृधि हो रही है। हाल ही में धोखधड़ी का ताजा मामला मुंबई से सामने आया है। यहां एक यूजर के अकाउंट से 96,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। मुंबई का रहने वाला यह यूजर Google Pay के जरिए बिजली के बिल का भुगतान कर रहा था। इस दौरान उसे पेमेंट ऐप पर ट्रांजैक्शन फेल का मेसेज मिला।

trak.in की एक रिपोर्ट के अनुसार यह यूजर गूगल डॉट कॉम पर गूगल पे कस्टमर केयर नंबर सर्च कर रहा था। सर्च करने पर फर्जी मिले नंबर पर जब इस यूजर ने कॉल किया तो जालसाजो ने उससे कहा कि ट्रांजैक्शन फेल होना एक आम बात है और इससे परेशान होने की जरूरत नहीं। इसके बाद फर्जी एग्जिक्युटिव ने यूजर को अपने द्वारा भेजे हुए एक टेक्स्ट मेसेज लिंक पर क्लिक करने को कहा।

upi apps afraud,online fraud,google pay fraud,google pay,google pau upi,fake number on google,fake customer care number,news,news in hindi

इसके बाद जैसे ही यूजर ने लिंक पर क्लिक किया उसके खाते से 96,000 रुपए किसी अनजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। ये पैसे यूजर के उसी बैंक अकाउंट से ट्रांसफर हुए जो Google Pay से लिंक था।

इससे पहले भी ऑनलाइन ठगी के ऐसे ही और भी कई मामले सामने आ चुके हैं। जुलाई 2018 में एक यूजर को खाना ऑर्डर करते समय 2।2 लाख रुपये का चूना लग गया। जब यूजर ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया तो किसी फ्रॉड व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से यूजर से ओटीपी मांग लिया। ओटीपी मांगने के कुछ ही देर बाद यूजर के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आया।

ऐसे ही एक ठगी का शिकार बेंगलुरू में रह रही एक महिला हो गई। यह महिला Swiggy से खाना ऑर्डर कर रही थी। जब ट्रांजेक्शन में गड़बड़ी हुई तो इसकी जानकारी पाने के लिए महिला ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर कर कॉल कर दिया। फिर क्या था फर्जी कस्टमर केयर ने महिला को अपने झांसे में लेकर उसके बैंक अकाउंट की सारी जानकारी निकलवा ली। इसके बाद सारे पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।

upi apps afraud,online fraud,google pay fraud,google pay,google pau upi,fake number on google,fake customer care number,news,news in hindi

कैसे बचें ऐसी ठगी से:

कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव को ध्यान से सुनें, न दें डीटेल

आमतौर पर इस प्रकार की ठगी करने वाले फर्जी एग्जिक्यूटिव खुद को असली बैंक एम्प्लॉयी साबित करने के लिए पहले कुछ वेरिफिकेशन वाले सवाल जैसे आपकी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर मांगेंगे। उनके बात करने का तरीका बिल्कुल प्रफेशनल बैंक एम्प्लॉयी की तरह होता है। रिसीव की गई ऐसी किसी कॉल पर अगर आपको शक हो तो आप उस एग्जिक्यूटिव से बैंकिंग से जुड़े कई सवाल करें जिससे की वह परेशान होकर खुद ही फोन काट दे।

डराने की करते है कोशिश

कॉल के दौरन फर्जी एग्जिक्यूटिव आपसे आपके बैंक डिटेल या पर्सनल डिटेल मांगते है अगर आप इन डिटेल्स को नहीं देते तो वो आपको धमकी देते है कि अगर आपने उनके द्वारा दिए जा रहे सुझाव पर अमल नहीं किया तो आपका डेबिट/क्रेडिट कार्ड और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं ब्लॉक हो सकती है। बैंकिंग सेवा के ब्लॉक होने के डर से यूजर बिना दो बार सोचे इन ठगों की बातों में आ जाते हैं। वही जालसाजों की कोशिश रहती है कि कैसे भी आपके मोबाइल पर रिमोट डिवाइस कंट्रोल ऐप जैसे AnyDesk डाउनलोड करा दें। ऐप के इंस्टॉल होने के बाद ये फर्जी कॉलर यूजर के फोन में आए 9 अंको वाले ऐप कोड की मांग करते हैं। यह कोड एक लॉगइन की की तरह काम करता है और इससे फर्जी कॉलर यूजर के फोन का फुल ऐक्सेस पा जाते हैं। ऐसी स्थिति में आप उनके द्वारा बताई गई कोई भी ऐप अपने फ़ोन पर नहीं डाले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर