न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सदमे में है लालू परिवार, इस बार मकर संक्रांति नहीं मनाएगी आरजेडी, नहीं होगा चूड़ा-दही भोज

चारा घोटाले के एक मामले में सजा पाने के बाद रांची की एक जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर इस साल मकर संक्रांति का भोज नहीं होगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jan 2018 11:29:57

सदमे में है लालू परिवार, इस बार मकर संक्रांति नहीं मनाएगी आरजेडी, नहीं होगा चूड़ा-दही भोज

चारा घोटाले के एक मामले में सजा पाने के बाद रांची की एक जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पटना स्थित आवास पर इस साल मकर संक्रांति का भोज नहीं होगा। लालू के जेल जाने के बाद से ही इस भोज का रद्द होना तय माना जा रहा था, जिसे उनकी बहन के निधन ने पूरी तरह से रद्द करवा दिया है। आरजेडी के एक नेता ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर प्रत्येक वर्ष की तरह मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित होने वाला 'चूड़ा-दही भोज' का आयोजन नहीं किया जाएगा।

बता दे, मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष राजद अध्यक्ष की ओर से 14 और 15 जनवरी को 2 दिन पूरे धूमधाम से पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर चूड़ा, दही तिलकुट का भोज दिया जाता रहा है। लालू के आवास पर चूड़ा-दही भोज चर्चित रहा है। इस भोज के लिए एक पखवाड़े पहले से तैयारी शुरु हो जाती थी।

14 जनवरी को जहां सभी लोगों को आमंत्रित किया जाता था, वहीं दूसरे दिन सिर्फ अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए ही चूड़ा-दही भोज होता था। इस भोज में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के सभी दल के नेता और कार्यकर्ता पहुंचते थे।

इस भोज पर सभी की नजर होती है क्योंकि माना जाता है कि इस भोज से बिहार की राजनीति की दिशा और दशा दोनों काफी हद तक तय होती है।

इस बार मकर संक्रांति नहीं मनाए जाने के पीछे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के जेल में रहने तथा उनकी बहन गंगोत्री देवी का निधन माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन