न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Today Chanakya Exit Poll सही हुआ तो तेजस्वी होंगे बिहार के नए CM, 44% वोट मिलने का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव की आंधी चलती हुई दिख रही है। तीसरे चरण में विधानसभा की 78 सीटों के लिए आज वोट डाले गए। मतदान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों और सर्वेक्षण एजेंसियों ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 9:52:10

Today Chanakya Exit Poll सही हुआ तो तेजस्वी होंगे बिहार के नए CM, 44% वोट मिलने का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार तेजस्वी यादव की आंधी चलती हुई दिख रही है। तीसरे चरण में विधानसभा की 78 सीटों के लिए आज वोट डाले गए। मतदान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों और सर्वेक्षण एजेंसियों ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए। टुडे चाणक्या के एग्जिट पोल (Today Chanakya Exit Poll) के नतीजों में बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी (RJD) को 44% वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस अनुमान को आधार बनाएं तो बिहार में एनडीए समेत अन्य सभी दलों का इस चुनाव में सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। साथ ही महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं नजर आ रही हैं।

बिहार चुनाव को लेकर किए गए सर्वेक्षण के दौरान टुडेज़ चाणक्य के विश्लेषण में लोगों से विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे गए। इन सवालों में सरकार बदलने और विभिन्न मुद्दों पर लोगों से बात की गई। सरकार बदलने के सवाल पर 63% लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं, 27% लोगों ने नीतीश कुमार के शासन से खुशी जताई। टुडेज चाणक्या के सर्वे के दौरान विभिन्न मुद्दों के चुनाव पर असर डालने की भी पड़ताल की गई। इसमें पता चला कि चुनाव पर असर डालने वाले मुद्दों में बेरोजगारी 35%, भ्रष्टाचार 19% और अन्य मुद्दों का असर 34% रहा।

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए (NDA) को नकार दिया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) मतदाताओं की पहली पसंद के रूप में सामने आया है। एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में 44% वोट आरजेडी, 34% वोट जेडीयू और 22% वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं। हालांकि ये एग्जिट पोल अनुमानों पर आधारित हैं, लेकिन इससे आप चुनाव के संभावित परिणाम का अंदाजा लगा सकते हैं।

एग्जिट पोल की मानें तो इस बार नीतीश कुमार की विदाई तय है। नीतीश पिछले करीब डेढ़ दशक से बिहार की सत्ता पर राज कर रहे हैं, सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था। पिछले विधानसभा चुनाव में नीतीश ने एनडीए का साथ छोड़ राजद के साथ चुनाव लड़ा और सीएम बने, लेकिन फिर एनडीए में वापस आए। इस बार एनडीए ने नीतीश की अगुवाई में चुनाव लड़ा और एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। गौरतलब है कि बिहार में इस बार कुल 3 चरणों में विधानसभा चुनाव हुआ है। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को 71 सीट, दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण के लिए 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत