न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शख्स ने सरेआम फेंकी चप्पल, बौखलाए जदयू नेताओं ने युवक की करी जमकर पिटाई

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर पटना में एक सभा को सम्बोधित करने के दौरान एक युवक की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Oct 2018 3:53:49

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शख्स ने सरेआम फेंकी चप्पल, बौखलाए जदयू नेताओं ने युवक की करी जमकर पिटाई

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर पटना में एक सभा को सम्बोधित करने के दौरान एक युवक की नाराजगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, पटना में JDU की युवा शाखा की बैठक में एक युवक ने मुख्यमंत्री पर चप्पल फेंकी। इस घटना से बौखलाए जदयू नेताओं ने युवक की जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना करीब 12.30 बजे की है। CM पर चप्पल फेंकने वाले युवक का कहना है कि वह आरक्षण का विरोधी है और अगड़ी जाति के लोगों के लिए भी आरक्षण की मांग करता है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के छात्र समागम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बापू सभागार पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही वो कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मंच पर पहुंचे, चंदन नामक युवक ने मंच पर चप्पल फेंक दिया और आरक्षण का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

बता दें कि हाल के दिनों में पूरे बिहार में दलित ऐक्ट को लेकर एनडीए नेताओं को जगह जगह काला झंडा दिखाया जा रहा है। लेकिन कभी भी चप्पल जूता चलाने की घटना नहीं हुई हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चप्पल फेंके जाने की यह पहली घटना है।

बताया जा रहा है कि चंदन औरंगाबाद का रहने वाला है और वह सवर्ण सेना का सदस्य है। युवक ने आरक्षण का विरोध करते हुए कहा कि इसकी वजह से बिहार के युवाओं का भविष्य अंधकार में चला गया है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और इसकी वजह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

युवक ने कहा कि आखिर हम बेरोजगार जाएं तो कहां जाएं, क्योंकि हमारे सामने नौकरी की समस्या एक पहाड़ की तरह है। युवक ने नीतीश कुमार से गुहार लगाई कि उन्हें राज्य में आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए, ताकि बिहार के सभी युवा एक समान रूप से आगे बढ़ सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत