न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून सत्र: बेरोजगारी के सवाल पर सरकार ने कहा - सबसे कम भारत में

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद सुखराम यादव ने एक सवाल पूछा कि सरकार ने 4 साल में कितने लोगों को रोजगार दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jul 2018 4:38:08

मॉनसून सत्र: बेरोजगारी के सवाल पर सरकार ने कहा - सबसे कम भारत में

संसद के मॉनसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत हुई है। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा किया और हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए। राज्यसभा में भी विपक्ष ने खूब हंगामा किया। टीडीपी सांसदों ने आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर हंगामा किया। वहीं सरकार ने बेरोजगारी के सवाल पर कहा है कि दुनिया में सबसे कम बेरोजगारी भारत में है।

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद सुखराम यादव ने एक सवाल पूछा कि सरकार ने 4 साल में कितने लोगों को रोजगार दिया? इस सवाल पर केन्‍द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि दुनिया में सबसे कम बेरोजगारी भारत में है। इस पर आनंद शर्मा ने पूछा कि नोटबंदी के बाद कितने एमएसएमई बंद हुए और उसकी वजह से कितने बेरोज़गार हुए? इस पर मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि 2 महीने में डेटा आ जाएगा कि नवम्बर 2016 के बाद एमएसएमई सेक्टर में रोजगार पर कितना असर पड़ा है। कृषि में रोजगार कम हुआ है, जबकि उद्योग सर्विसेज सेक्टर में रोजगार बढ़ा है। आपको बता दें कि बीते दो सालों में जहां नोटबंदी की वजह से असंगठित क्षेत्र के लाखों लोगों की नौकरियां जाने की बात कही जा रही है। वहीं अब सरकार की अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से जारी आंकड़े रोजगार में बंपर बढ़ोतरी के दावे करते दिख रहे है, लेकिन सबसे दिलचस्प दावा पीएम के आर्थिक सलाहकार परिषद के एक सदस्य का है, जिनके मुताबिक सवा करोड़ से भी ज्यादा नए रोजगार मिलने का दावा है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी नाम की एक निजी संस्था के मुताबिक, 2017 में 20 लाख लोगों की नौकरियां गईं। सरकार का ईपीएफ विभाग कहता है कि संगठित क्षेत्र में 70 लाख नौकरियां जुड़ी हैं। दूसरा सरकारी विभाग सांख्यिकी के मुताबिक 1 करोड़ लोगों को नौकरी मिली, लेकिन अब भल्ला सरकारी आंकड़े, जीडीपी और स्वतंत्र सर्वे के आधार पर कहते हैं कि 1.28 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम