न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अविश्वास प्रस्ताव: 'सामना' के जरिये शिवसेना ने साधा सरकार पर निशाना, कहा - इस समय देश में तानाशाही चल रही है

शिवसेना ने आज के सामना में लिखा है कि इस समय देश में तानाशाही चल रही है। इसका समर्थन करने की बजाय वह जनता के साथ जाना चाहेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 9:29:57


अविश्वास प्रस्ताव: 'सामना' के जरिये शिवसेना ने साधा सरकार पर निशाना, कहा - इस समय देश में तानाशाही चल रही है

मोदी सरकार के खिलाफ आए पहले अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को मतविभाजन होगा। इसमें गैर भाजपा-कांग्रेस दलों का रुख अहम होगा। हालांकि संसद में इस जंग में सरकार की जीत तय है। संख्याबल के आधार पर पहले से ही मजबूत राजग सरकार को अन्नाद्रमुक का समर्थन मिलने और बीजेडी-टीआरएस के मतदान से दूर रहने के फैसले से शक्ति परीक्षण का सस्पेंस खत्म हो गया है। अब विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर बहस के जरिये सरकार को घेर कर दमखम दिखाएगा। शिवसेना के सांसदों ने गुरुवार को यह कह कर सरकार की धड़कनें बढ़ा दीं कि वह सदन में बहस के दौरान ही अपना रुख साफ सकेंगे। इसके बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने शिवसेना को मनाया और अब वह अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी। हालांकि बहस के दौरान वह सरकार पर सवाल जरूर खड़े करेगी। लेकिन इस मामले में अब संशय के बादल छा गए हैं। शिवसेना के संसदीय दल के नेता आनंद रानत का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ही कोई फैसला लेंगे। यानि शिवसेना की ओर से अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है कि वह सरकार का साथ देगी या नहीं। लेकिन अगर शिवसेना के सामना की ओर देखें तो इससे कोई और ही संकेत मिल रहा है। कुछ ऐसा जिससे सरकार को तगड़ा झटका लग सकता है।

जनता का साथ देने की कही बात

शिवसेना ने आज के सामना में लिखा है कि इस समय देश में तानाशाही चल रही है। इसका समर्थन करने की बजाय वह जनता के साथ जाना चाहेगी। वहीं शिवसेना के एक अन्य नेता संजय राउत का कहना है कि पार्टी अपने समर्थन का खुलासा सदन के फ्लोर पर ही करेगी। उनकी मानें तो फैसला लिया जा चुका है। लेकिन पूरी जानकारी फ्लोर पर ही दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल