न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, समर्थन में पड़े 126 वोट जबकि विरोध में 325 वोट

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के पहला अविश्वास प्रस्ताव (No-confidence motion) गिर गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jul 2018 11:38:23

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, समर्थन में पड़े 126 वोट जबकि विरोध में 325 वोट

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के पहला अविश्वास प्रस्ताव (No-confidence motion) गिर गया है। प्रस्‍ताव पर दिनभर हुई चर्चा के बाद इसपर वोटिंग कराई गई। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 325 सांसदों ने ना में अपना जवाब दिया। प्रस्ताव के समर्थन में 126 सांसद आए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष द्ववारा उठाए गए सभी सवालों का चुन-चुन कर जवाब दिया। उन्‍होंने कांग्रेस पर देश में अस्थिरता थोपने का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि वर्तमान में लोकसभा में 534 सदस्य हैं। राजग को 310 सांसदों का समर्थन हासिल है। इसके अलावा उसे 37 सदस्यों वाले अन्नाद्रमुक का समर्थन मिला है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ सदस्यों की संख्या 347 हो गई, जो बहुमत के लिए जरूरी 268 सांसदों से 79 ज्यादा रही। इस बीच 19 सांसदों वाली बीजेडी और 11 सांसदों वाली टीआरएस ने मतदान से पहले ही दूर रहने की घोषणा की थी।

- पीएम ने कहा- हमने बैंक में सुधार के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं। हमने एनपीए को भी कम करने के लिए कार्रवाई की है। बैंकों को 2 लाख 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि री-कैपिटलाइजेशन के लिए दिए जा रहे हैं।

- बैंकरप्सी कानून से एनपीए की रिकवरी में मदद मिलेगी। अगर 2014 में एनडीए की सरकार नहीं बनी होती तो यह देश बहुत बड़े संकट में होता।

- पीएम मोदी ने कहा - कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया। 2009 से 2014 तक बैंकों को लूटने का खेल चलता रहा।

- आजादी के 60 साल में हमारे देश की बैंकों ने लोन के रूप में जो राशि दी वो 18 लाख करोड़ थी लेकिन 2008 से 2014 के बीच यह राशि 18 लाख से 52 लाख करोड़ हो गई।

- पीएम मोदी ने कहा - आंध्र के लोगों की हमें चिंता। टीडीपी ने अपनी नाकामी को छुपाने के लिए यू-टर्न लिया।

- मैंने चंद्रबाबू नायडू जी को हिदायत दी थी। चंद्रबाबू नायडू वाईएसआर के जाल में फंस गए: मोदी

- पीएम ने कहा - कांग्रेस की वजह से तेलंगाना का विवाद हुआ।

- भारत-पाकिस्तान विभाजन कांग्रेस की देन: मोदी

- पीएम मोदी ने पी चिदंबरम के पुराने बयान का किया जिक्र। तब चिदंबरम ने कांग्रेस के खिलाफ बयान दिया था।

- गरीबों की उपेक्षा से ही कांग्रेस की आज ऐसी दुर्दशा है: मोदी

- हम आपकी तरह सौदागर या ठेकेदार नहीं हैं, हम देश के गरीबों के, युवाओं के, आकांक्षी जिलों के सपनों के भागीदार हैं: पीएम मोदी

- कांग्रेस अपनी दुर्दशा के लिए खुद जिम्मेदार है: मोदी

- हमारा सत्ता में रहना कांग्रेस को पच नहीं रहा, लेकिन मैं बता दूं कि कांग्रेस के साथ जाने वाले बुरी तरह डूबेंगे: मोदी

- झूठ बोलकर अस्थिरता फैलाती है कांग्रेस, कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है: मोदी

- कांग्रेस पार्टी आज फिर से स्थिर जनादेश को अस्थिर करने के प्रयास कर रही है: पीएम मोदी

- आपकी (राहुल) आंख में आंख डालने की हमारी हिम्मत नहीं, क्योंकि आप तो नामदार हैं और हम कामदार हैं, इतिहास गवाह है आंख में आंख डालने वालों के साथ कांग्रेस क्या करती है: मोदी

- देश के सेनाध्यक्ष के खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग और सर्जिकल स्ट्राइक को जुमला स्ट्राइक कहने के लिए देश कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा: मोदी

- अभी भी मौका है सुधर जाओ, हर जगह बचकानी हरकत ठीक नहीं: मोदी

- राफेल डील पर देश को गुमराह कर रहे हैं, इस डील में पूरी पारदर्शिता बरती गई है: मोदी

- विपक्ष को 2024 में फिर से हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की ताकत मिले: मोदी

- कांग्रेस को अपने पर अविश्वास नहीं है, कांग्रेस को चुनाव आयोग, ईवीएम योग दिवस, स्वच्छ भारत और यहां तक कि उन्हें किसी भी संस्था पर विश्वास नहीं, देश को विश्वास है, दुनिया को विश्वास है लेकिन जिनको खुद पर विश्वास नहीं है वो हम पर क्या विश्वास करेंगे: मोदी

- भारत ने अपने साथ ही पूरी दुनिया के आर्थिक विकास को गति दी है: पीएम मोदी

- काले धन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, बेनामी संपत्ति पर हमारी नजर है: प्रधानमंत्री मोदी

- 'मेक इन इंडिया' पर कांग्रेस को भरोसा नहीं: मोदी

- मैं यहां खड़ा भी हूं और जो चार साल काम करें है उसपे अड़ा भी हूं: पीएम मोदी

- 15 हजार किसनों को मृदा कार्ड दिया: मोदी

- आयुष्मान योजना के जरिए बीमारी में लोगों की मदद करेंगे: प्रधानमंत्री

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत