Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्री की कोरोना वैक्सीन लाने के लिए स्पेशल प्लेन को चीन भेजेगा पाकिस्तान

कंगाल और कोरोना की मार झेल रहे पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप लाने के लिए खुद का विमान चीन भेजना पड़ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 Jan 2021 9:22:57


फ्री की कोरोना वैक्सीन लाने के लिए स्पेशल प्लेन को चीन भेजेगा पाकिस्तान

कंगाल और कोरोना की मार झेल रहे पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन की पहली खेप लाने के लिए खुद का विमान चीन भेजना पड़ रहा है। इमरान खान सरकार ने फैसला किया है कि रविवार को एक विशेष विमान इस्लामाबाद से कोरोना वैक्सीन की 5 लाख खुराक लाने के लिए भेजा जाएगा। दरअसल, पाकिस्तान की ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ने चीन की सिनाफार्म, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और रूस की स्पूतनिक V वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल की मंजूरी दी है। चीन पाकिस्तान को सिनोवेक की कोरोना वैक्सीन फ्री में देगा लेकिन उसने शर्त रखी थी कि पाकिस्तान खुद अपने खर्चे पर इस वैक्सीन को लेकर जाए। लेकिन, गरीबी से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक हवाई जहाज भेजने की प्लानिंग करने में ही कम से कम 1 महीना खर्च कर दिया।
राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) ने यहां टीका प्रशासन की रणनीति पर एक बैठक में शनिवार को कहा कि देश टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी कर रहा है। एनसीओसी के एक बयान के मुताबिक, टीके की पहली खेप लाने के लिए रविवार को एक विशेष विमान चीन भेजे जाने से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि चीन सरकार ने ये टीके अपने करीबी सहयोगी देश पाकिस्तान को मुहैया करने का वादा किया है। पाकिस्तान में अगले हफ्ते वैक्सीन ड्राइव शुरू हो सकती है। पहले फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स और बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं के मुताबिक, देश में कोविड-19 के अब तक 5,43,214 मामले सामने आये हैं। वहीं, इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 11,623 पहुंच गई है। अब तक 4,98,152 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी कुल 33,439 मरीज इलाज करा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका