न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में बिजली गुल के लिए शेख रशीद ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, किसान आंदोलन बताया कारण

शनिवार रात पाकिस्तान में बिजली गुल हो गई थी जिसमें पाकिस्तान के बडबोले मंत्री शेख रशीद ने फिर एक बेतुका बयान दिया और भारत के खिलाफ जहर उगला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jan 2021 7:26:14

पाकिस्तान में बिजली गुल के लिए शेख रशीद ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, किसान आंदोलन बताया कारण

शनिवार रात पाकिस्तान में बिजली गुल हो गई थी जिसमें पाकिस्तान के बडबोले मंत्री शेख रशीद ने फिर एक बेतुका बयान दिया और भारत के खिलाफ जहर उगला। पाकिस्तान में शनिवार रात को बिजली गुल हो गई थी, क्योंकि पावर ट्रांसमिशन की फ्रीक्वेंसी अचानक गिर गई थी। लेकिन इस बात पर पाकिस्तान के मंत्री ने भारत को जिम्मेदार ठहराया और एक बार फिर सुर्खियों में आ गए।

मंत्री शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तान की बिजली भारत ने काटी थी ताकि राजधानी दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन से दुनिया का ध्यान हटाया जा सके। बता दें कि शनिवार को रावलपिंडी, कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और पेशावर समेत कई अहम शहरों में बिजली गुल रही।

इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि पावर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी अचानक 50-0 हो गई थी, जिसके वजह से देशव्यापी ब्लैकआउट हो गया था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शेख रशीद ने कोई बेतुका बयान दिया हो।

वह भारत के साथ कई बार परमाणु युद्ध की धमकियां देते आए हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पाकिस्तान के नेताओं पर जानलेवा हमला करा सकती है। इसके अलावा रशीद ने कहा कि नवाज शरीफ भारत के एजेंट हैं और नरेंद्र मोदी को देश के बाहर जाकर फोन करते हैं।

कुछ समय पहले इमरान खान सरकार ने अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए शेख रशीद को आंतरिक मंत्रालय सौंपा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इमरान का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें वह शेख रशीद को बेशर्म कह रहे हैं। वीडियो में इमरान यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि शेख को वो अपना चपरासी भी ना बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत