न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में भी वैक्सीनेशन की तैयारी, कोवीशील्ड को इमरजेंसी यूज के लिए मिली मंजूरी

पाकिस्तान में भी इमरान खान सरकार ने शनिवार को भारत में तैयार हो रही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन कोवीशील्ड (COVISHIELD) इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 9:25:30

पाकिस्तान में भी वैक्सीनेशन की तैयारी, कोवीशील्ड को इमरजेंसी यूज के लिए मिली मंजूरी

पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान सरकार ने शनिवार को भारत में तैयार हो रही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन कोवीशील्ड (COVISHIELD) इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे दी है। इसके पहले इमरान खान चीन की कंपनी साइनोफार्म की वैक्सीन को भी इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी दे चुके हैं। इसके 10 लाख डोज का ऑर्डर भी दिया है। हालांकि, साइनोफार्म की वैक्सीन 'स‍िनोवैक' का अभी ट्रायल चल रहा है। उधर, कोवीशील्ड के लिए अब पड़ोसी देशों से ऑर्डर आने लगे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट फैसल सुल्तान के मुताबिक, फरवरी तक वैक्सीन के 12 लाख डोज पाकिस्तान पहुंच जाएंगे। सुल्तान ने कहा, 'नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने फ्रंटलाइन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। ये वे लोग हैं जिन्हें पहले फेज में वैक्सीनेट किया जाएगा। पहले फेज में 12 लाख वैक्सीन आएंगी। इसके बाद हम कुछ और ऑर्डर जारी करेंगे।' जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान सरकार ने यह नहीं बताया कि इस वैक्सीन की कीमत क्या होगी।

पाकिस्तान सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन और कीमत अलग रखने का फैसला किया है। इसके लिए ड्रग रेग्युलेट्री अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का कहना है कि आम लोगों का वैक्सीनेशन जून के बाद ही शुरू किया जाएगा। साथ ही यह उम्मीद भी जताई कि सितंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

भारत में पहले दिन 1,91,181 लोगों को लगा टीका

आपको बता दे, भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम शनिवार से शुरू हो गया है। देशभर के 3351 साइट्स पर 1,65,714 को पहले दिन टीका लगाया गया। शाम 7 बजकर 45 मिनट तक यह आंकड़ा 1,91,181 हो गया। भारत में दो वैक्सीन कोवीशील्ड और कोवैक्सिन को 3 जनवरी को केंद्र ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। कोवीशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने मिलकर बनाया है। भारत में इसे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रही है। कोवैक्सिन को हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक बना रही है। इसे उसने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी (NIV) के साथ मिलकर विकसित किया है। कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत