न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पकिस्तान : फर्जी तरीके से लाइसेंस बनवा हवाई जहाज उड़ा रहे पायलट

कई पायलट फर्जी तरीके से लाइसेंस बनवाकर हवाई जहाज उड़ा रहे हैं और नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने ऐसे ही 50 पायलट के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 6:01:49

पकिस्तान : फर्जी तरीके से लाइसेंस बनवा हवाई जहाज उड़ा रहे पायलट

किसी भी देश के सिस्टम में गड़बड़ी उस देश के नागरिकों पर भारी पड़ती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पाकिस्तान में जहां कई पायलट फर्जी तरीके से लाइसेंस बनवाकर हवाई जहाज उड़ा रहे हैं और नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पाकिस्तान सरकार ने ऐसे ही 50 पायलट के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया कि वे इस बात की जांच करें कि कैसे इन लोगों ने अनुचित तरीके से लाइसेंस हासिल किया। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने अदालत को इसकी जानकारी दी है।

कराची में 22 मई को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान की दर्दनाक दुर्घटना के बाद जाली लाइसेंस का यह मामला सरकार के समक्ष आया। इस हादसे में 97 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पाकिस्तान के उड्डयन मंत्री सरवर खान ने मीडिया को बताया था कि देश के 860 सक्रिय पायलटों में से 260 के लाइसेंस या तो फर्जी हैं या फिर इन्होंने परीक्षा में नकल कर इन लाइसेंसों को बनवाया है।

पाकिस्तान के बाहर काम करने वाले पायलटों के साथ अन्य पायलटों के नामों को सार्वजनिक किया गया था, ताकि किसी भी नकारात्मक धारणा से बचा जा सके। डॉन अखबार के अनुसार अधिकारियों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट को बताया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकताओं के तहत, उन्होंने 860 वाणिज्यिक पायलटों के लाइसेंसों की समीक्षा की है और गहन जांच के बाद उनमें से 50 के लाइसेंस को रद्द कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को उन पायलटों के खिलाफ जांच आगे बढ़ने का काम दिया गया है जो अनुचित साधनों के माध्यम से लाइसेंस हासिल करने में सफल हुए हैं। सीएए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 259 लाइसेंसों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नियत प्रक्रिया के बाद छह जुलाई को, 28 पायलटों के लाइसेंस रद्द करने का एक सारांश संघीय कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया गया था, जिसने अगले दिन इसे मंजूरी दे दी थी। 11 सितंबर को 22 अन्य पायलटों के लाइसेंस रद्द करने का एक और सारांश कैबिनेट को प्रस्तुत किया गया था, जिसे इसने 15 को मंजूरी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत