न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान चुनाव : बलूचिस्तान के क्वेटा में विस्फोट, मरने वालों की संख्या 30 से अधिक

पाकिस्तान में आम चुनाव, बैलेट पेपर से ही होंगे। चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jul 2018 12:21:59

पाकिस्तान चुनाव : बलूचिस्तान के क्वेटा में विस्फोट, मरने वालों की संख्या 30 से अधिक

पाकिस्तान में ग्यरहवें आम चुनाव होने जा रहा है। आतंकी खतरे की आशंका के चलते ऐतिहासिक रूप से देशभर में 3.71 लाख सैन्य टुकड़ियां व 16 लाख पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 85 हजार पोलिंग बूथों पर 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे। पाकिस्तान के चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 3,459 उम्मीदवार नेशनल असेंबली की 272 सीटों के लिए चुनावी मैदान में है जबकि पंजाब, सिंध बलूचिस्तान और खैबर - पख्तूनख्वा प्रांतीय असेंबली की 577 सीटों के लिए 8,396 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव मुख्य रूप से तीन पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। ये पार्टियां हैं- नवाज शरीफ की पार्टी- पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और क्रिकेटर से राजनीति में आए इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई)। मतदाता बड़ी संख्या में देश के वजीर-ए-आजम का फैसला करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। अभी तक आए सर्वे में इमरान खान सबपर भारी पड़ रहे हैं। जबकि राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इसबार किसी को भी जनता बहुमत देने नहीं जा रही है।

पाकिस्तान में आम चुनाव, बैलेट पेपर से ही होंगे। चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेंगे। पाकिस्तान में वोटिंग वाले दिन ही शाम 6 बजे के बाद पोलिंग बूथ में मौजूद कर्मचारियों को वहीं पर वोटों की गिनती में लगा दिया जाता है। चुनाव नतीजे रात 9 बजे से ही आना शुरू हो सकते हैं, हालांकि आधी रात के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

- पाकिस्तान के क्वेटा की एनए-260 निर्वाचन केंद्र पर हुए बम बलास्ट में मरने वालों की संख्या 12 से अधिक हुई जबकि घायलों की संख्या 22। पुलिस के अनुसार मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर पुलिस की गाड़ी को निशाना किया था लेकिन वह मतदान के लिए खड़े लोगों के बीच गिरा।
- शाह मोहम्मद प्राइमरी स्कूल में पीपीपी के फैसिलिटेशन कैंप के करीब हमला। चार लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनए-200/पीएस-11 में इस हमले के बाद मतदान रोक दिया गया है।
- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खक्कान अब्बासी वोट डालने पहुंचे। अब्बासी ने गवर्नमेंट ब्वायज स्कूल लासिआरी में वोट डाला।

- सवाबी में मतदान केंद्र पर हिंसा के दौरान एक की मौत और तीन घायल

- बेनजीर भुट्टो की बेटियों बख्तावर और असिफा ने सिंध के नवाहशाह में वोट डाला

- पीटीआई और एएनपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। इस भिड़ंत में काफी लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। खबर है कि मर्दान में गोलीबारी भी हुई है। पुलिस ने मामले को नियंत्रण में ले लिया है। इससे पहले दो पार्टी के कार्यकर्ता स्वाबी में भिड़ गए थे जिसमें एक के मरने और दो के घायल होने की खबर थी।

- एनए-246 निर्वाचन क्षेत्र से पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्ध जबरदस्ती कराची की बिहार कॉलोनी पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहा था।

- एमक्यूएम-पी पार्टी के नेता फारूक सत्तार ने वोट डालने पहुंचे। फारूक ने वोट डालने के बाद कहा कि पाकिस्तान की जनता ने किसी भी चुनाव में हमें निराश नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच साल एमक्यूएम पाकिस्तान इतिहास में बहुत अहम होने वाले हैं। सत्तार ने कराची की जनता से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए घरों से निकलने की गुजारिश की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल