न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान चुनाव: रुझानों में इमरान की पार्टी सबसे आगे, आतंकी हाफ़िज़ सईद को करारा झटका

रुझानों में इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ़ आगे चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 8:06:53

पाकिस्तान चुनाव: रुझानों में इमरान की पार्टी सबसे आगे, आतंकी हाफ़िज़ सईद को करारा झटका

पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब जल्द ही मिल जाएगा। मतगणना के तुरंत बाद से ही वोटों की गिनती चल रही है। रुझानों में इमरान ख़ान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ़ आगे चल रही है। वहीं नवाज़ शरीफ़ की पार्टी PML-N दूसरे नंबर पर और बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी तीसरे नंबर पर चल रही है। बता दे, बुधवार को नेशनल असेंबली चुनावों के मतदान के दौरान आत्मघाती विस्फोट समेत भारी हिंसा में 35 लोग मारे गए, जबकि 67 गंभीर घायल हो गए।

इमरान ख़ान की पार्टी को बढ़त पर पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ के भाई शहबाज़ शरीफ़ ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। नतीजों में देरी को लेकर शहबाज़ शरीफ़ ने सेना पर धांधली के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर कर दिया गया है। वहीं चुनाव आयोग ने इस तरह के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है। चुनाव आयोग का कहना है कि तकनीकि खामियों से नतीजों में देरी हुई है। पाकिस्तान चुनाव आयोग इमरान ख़ान और शहबाज़ शरीफ़ पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। चुनाव आयोग ने ऑन कैमरा मतदान करने और उसके बाद मीडिया को संबोधित करने के मामले में संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। पाकिस्तान चुनाव में 26/11 हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफ़िज़ सईद को करारा झटका लगा है। रुझानों में हाफ़िज़ की पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग को एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है। हाफ़िज़ ने 265 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।

देर शाम शुरू हुई मतगणना में नवाज शरीफ की पार्टी से मिल रही टक्कर

पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 26 सीटों पर आगे चल रही थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीपीपी इस चुनाव में ‘किंगमेकर’ की भूमिका अदा कर सकती है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार 23 सीटों पर आगे चल रहे थे। आयोग के अनुसार, 24 घंटे के अंदर यानी बृहस्पतिवार शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तान में देश की सत्ता की बागडोर संभालने के लिए 172 सीट चाहिए।

इससे पहले बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के भूसा मंडी क्षेत्र में तामीर-ई-नोऊ एजुकेशन कॉम्पलेक्स स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर पुलिस वैन के समीप इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमलावर ने बम विस्फोट कर दिया, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 घायल हो गए। मृतकों में 5 पुलिसकर्मी और 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

ये मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित की गई एन-260 सीट का हिस्सा था। इसके अलावा अन्य घटनाओं में भी चार लोगों की मौत हो गई। देशभर में 85 हजार केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। नेशनल असेंबली की 272 सीटों और चार राज्य विधानसभाओं के लिए हो रहे चुनाव में मतगणना भी तत्काल शुरू करा दी गई थी।

भारी संख्या में उम्मीदवार

- 30 दलों ने नेशनल असेंबली चुनाव में उतारे हैं 3459 उम्मीदवार
- 8396 उम्मीदवार पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान व खैबर-पख्तूनवा की विधानसभाओं के चुनाव में उतरे हैं
- इन राज्य विधानसभाओं का चुनाव 577 सामान्य सीट के लिए हो रहा है

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल