न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर समस्या से लेकर भारतीय मीडिया तक, इमरान खान ने बोली ये बड़ी बातें

पाकिस्तान के पीएम बनने जा रहे पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा कि मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि 22 साल के स्ट्रगल के बाद मुझे उस मुकाम पर पहुंचाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 8:00:23

कश्मीर समस्या से लेकर भारतीय मीडिया तक, इमरान खान ने बोली ये बड़ी बातें

आम चुनाव के रूझानों में इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को अन्य दलों के मुकाबले मिली भारी बढ़त के बाद पार्टी कार्यकर्ता पाकिस्तान की सड़कों पर जश्न मना रहे हैं। पाकिस्तान के पीएम बनने जा रहे पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा कि मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि 22 साल के स्ट्रगल के बाद मुझे उस मुकाम पर पहुंचाया है। मुझे मौका मिला है कि जो मैंने ख्वाब देखा था उसे पूरा कर सकूं। उन्होंने कहा कि वह इंसानियत का पाकिस्तान बनाने की कोशिश होगी। पाकिस्तान की सत्ता संभालने जा रहे इमरान खान ने भारत के साथ अच्छे रिश्ते की वक़ालत की है। जीत के बाद अपने पहले बयान में जहां उन्होंने भारत के मीडिया से नाराज़गी जतायी वहीं कश्मीर समस्या के शांतिपूर्व समाधान की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। जीत के बाद इमरान खान ने प्रेस कांफ्रेंस करके भारत के साथ अच्छे संबंधों से जुड़ी बातों पर अपनी राय दी। इमरान खान ने भारत के साथ रिश्तों पर कहा, 'हम हमारे संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं और दोनों देशों के बीच तमाम समस्याओं को सुलझाने के लिए बातचीत से हल निकालेंगे। आप एक कदम बढ़ाएंगे तो हम दो कदम बढ़ाने को तैयार हैं।' इमरान खान ने बुधवार को हुए चुनाव का नतीजा आने के बाद पाकिस्तान की जनता के संबोधन में भारत समेत कई मुद्दों पर बात की।


- अगर वे हमारी तरफ एक कदम बढ़ाते हैं तो हम दो कदम बढ़ाएंगे लेकिन कम से कम शुरुआत होने की जरूरत है। दोनों देशों के बीच कश्मीर मुख्य मुद्दा है और वार्ता के माध्यम से इसका समाधान होना चाहिए।

- हिन्दुस्तान की मीडिया से मुझे निराशा हाथ लगी, मुझे बॉलीवुड के विलेन की तरह बना दिया।

- मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो क्रिकेट के कारण भारत के बहुत से लोगों को यकीनन जानता हूं। हम दक्षिण पूर्व एशिया में गरीबी संकट का समाधान कर सकते हैं।

- उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को इसका समाधान करने के लिए वार्ता की मेज पर आना चाहिए। हम भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारना चाहते हैं अगर उनका नेतृत्व भी चाहता हो।

- ऐसा आरोप-प्रत्यारोप कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कुछ भी भारत के कारण गलत हो रहा है और ऐसा ही आरोप वहां भारत में पाकिस्तान पर लगाया जाना हमें उसी चौराहे पर ला खड़ा करता है। हम इस तरह आगे नहीं बढ़ेंगे और यह उपमहाद्वीप के लिए नुकसानदायक है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल