न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान : मुश्किल में इमरान खान, प्रधानमंत्री बनने से पहले भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने समन भेजा

प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान को सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुरुपयोग के संबंध में देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Aug 2018 7:04:44

पाकिस्तान : मुश्किल में इमरान खान, प्रधानमंत्री बनने से पहले भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने समन भेजा

पाकिस्तान में हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। हालांकि पीटीआई को सरकार बनाने के लिए नेशनल असेंबली में बहुमत साबित करना है। स्पष्ट बहुमत के लिए इमरान खान को नेशनल असेंबली के कुल सदस्यों के कम से कम 51 प्रतिशत वोटों की जरूरत है।

पाकिस्तान की 342 सीटों वाली नेशनल असेंबली में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कुल 172 सीटों की जरूरत है। पीटीआई नेतृत्व ने कम से कम 170 सांसदों के समर्थन मिलने का दावा किया है। इसमें निर्दलीय और गठबंधन की पार्टियों के नवनिर्वाचित सांसद शामिल हैं।

देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा

हालांकि बहुमत साबित करने के लिए इमरान की पार्टी (पीटीआई) के पास अभी एक हफ्ते का समय बाकी है लेकिन प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान को सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुरुपयोग के संबंध में देश के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने समन भेजा है। उन्हें सात अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21. 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 65 वर्षीय प्रमुख को सात अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा है। खैबर पख्तूनख्वा में साल 2013 से खान की पार्टी की प्रांतीय सरकार है। एनएबी 72 घंटे से अधिक समय तक सरकारी हेलीकॉप्टरों के दुरूपयोग से प्रांतीय सरकार के खजाने को 21. 7 लाख रुपये के नुकसान होने के संबंध में जांच कर रही है।

एनएबी के एक अधिकारी ने बताया कि खान को सात अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और उनका बयान दर्ज किया जायेगा। खान ने कुछ भी गलत करने से इनकार करते हुए कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है। खान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन वह चुनाव के कारण ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने एक अपील दायर करते हुए एनएबी से मामले में आम चुनाव के बाद ‘‘अच्छा हो कि सात अगस्त’’ की तारीख तय करने का अनुरोध किया था।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उनकी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज खट्टक और चार वरिष्ठ नौकरशाह इस मामले में पहले ही अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। 65 वर्षीय नेता के 11 अगस्त को शपथ लेने की संभावना है।

विपक्षी गठबंधन इमरान खान के लिए चुनौती

विपक्षी गठबंधन जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N), पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) और मुताहिदा शामिल हैं। मजलिस-ए-अमल (एमएमए) ने पहले ही संसद के अंदर और बाहर इमरान खान और उनके समर्थक दलों का विरोध करने का फैसला किया है।

पीएम पद के दावेदार इमरान खान को चुनौती देने के लिए PML-N और PPP ने हाथ मिलाने का ऐलान किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) के पास 64 और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के पास 43 सीटे हैं। हालांकि, कुछ छोटी पार्टियों के गठबंधन से इमरान खान के लिए प्रधानमंत्री के तौर पर चुने जाने के कदम पर खास फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन इससे संसद में उनके पास सीटें कम हो जाएंगी। जिससे उनके लिए बहुमत साबित करना मुश्किल हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत