न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेस्टिव सेल में बंपर बिक्री, ऑनलाइन ग्राहकों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदे 22,000 करोड़ रुपए के सामान

ई-कॉमर्स कंपनियों (अमेजन, वालमार्ट की फ्लिपकार्ट आौर स्नैपडील) ने फेस्टिव सीजन के पहले 4.5 दिनों के भीतर 3.1 अरब डॉलर (22,000 करोड़ रुपए) के सामान बेच लिए। रेडसीर कंसल्टिंग (RedSeer Consulting) की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 9:44:09

फेस्टिव सेल में बंपर बिक्री, ऑनलाइन ग्राहकों ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदे 22,000 करोड़ रुपए के सामान

ई-कॉमर्स कंपनियों (अमेजन, वालमार्ट की फ्लिपकार्ट आौर स्नैपडील) ने फेस्टिव सीजन के पहले 4.5 दिनों के भीतर 3.1 अरब डॉलर (22,000 करोड़ रुपए) के सामान बेच लिए। रेडसीर कंसल्टिंग (RedSeer Consulting) की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

रेडसीर ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील की पहले दौर की फेस्टिव सेल चार अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया था। यह आंकड़ा रेडसीर के अनुमान का 77% है। रेडसीर ने कहा, '15 से 19 अक्टूबर, 2020 के दौरान ऑनलाइन त्योहारी सेल की शुरुआत अच्छी रही है। करीब 4.5 दिन में ई-कॉमर्स कंपनियों ने 3.1 अरब डॉलर या 22,000 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट बेचे हैं।'

रेडसीर कंसल्टिंग ने बुधवार को कहा कि 15-19 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन फेस्टिव सीजन की अच्छी शुरुआत हुई। इस साल के फेस्टिव सेल की शुरुआत पिछले साल के फेस्टिव सेल के मुकाबले ज्यादा जोरदार हुई है।

रेडसीर ने कहा कि ऑनलाइन बिक्री मजबूत रहने के कई कारण हैं। एक तो ऑनलाइन सामान सस्ता मिल रहा है और मोबाइल फोन खंड काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा दूसरी श्रेणी के शहरों से मांग अच्छी रही है। फेस्टिव सेल लॉकडाउन के बाद ब्रांड/विक्रेताओं के लिए अपनी स्थिति सुधारने का अवसर है। रेडसीर ने कहा कि इस साल कुल फेस्टिवल सेल्स करीब दोगुना होकर 7 अरब डॉलर के ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू (GMV) तक पहुंच सकता है। पिछले साल के फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने 3.8 अरब डॉलर के GMV की बिक्री की थी।

अमेजन इंडिया (Amazon India) ने कहा कि छोटे शहरों और कस्बो के सेलर्स को ज्यादा ऑर्डर मिल रहे हैं। अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 17 अक्टूबर को शुरू हुआ, जो करीब एक महीने तक चलेगा। अमेजन ने प्राइम मेंबर्स को 16 अक्टूबर से ही सेल का अर्ली एक्सेस दे दिया था।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) के द बिग बिलियन डेज (TBBD) की शुरुआत 16 अक्टूबर को हुई, जो बुधवार 21 अक्टूबर तक चलेगा।

मिंत्रा (Myntra) का बिग फैशन फेस्टिवल 16 से 22 अक्टूबर के बीच है।

स्नैपडील (Snapdeal) ने कहा कि 80% बिक्री रीजनल या लोकल ब्रांड की हुई, जबकि 20% बिक्री नेशनल या इटरनेशनल ब्रांड्स की हुई। पिछले फेस्टिव सीजन में यह रेश्यो 65% और 35% का था। इस साल करीब 70% ऑर्डर टॉप 5 महानगरों से बाहर के शहरों के सेलर्स को मिले हैं, जिनमें जयपुर, सूरत, अहमदाबाद और कोयंबटूर जैसे शहर शामिल हैं। 90% से ज्यादा ऑर्डर नॉन-मेट्रो शहरों से आए। देश के 3,700 से ज्यादा शहरों से स्नैपडील को ऑर्डर मिले। स्नैपडील ने कहा कि उसे हर 10 में से 4 ऑर्डर्स फर्स्ट टाइम यूजर्स से मिले। स्नैपडील का फेस्टिव सीजन के लिए पहला सेल 16 से 20 अक्टूबर के बीच हुआ।

अमेजन इंडिया ने कहा था कि उसके मंच पर सेल के पहले 48 घंटों के दौरान 1.1 लाख विक्रेताओं को ऑर्डर मिले हैं। हालांकि, किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी ने सेल के दौरान उन्हें मिले ऑर्डर के आंकड़े नहीं बताए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती