न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : रफ्तार ने दी जिंदगी को हार, 50 फीट नीचे पुल से गिरे दो बाइक सवार, एक की मौत

डूंगरपुर जिले के सरोदा में जहां बुधवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवक पुल से 50 फीट नीचे गिर गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 7:52:53

राजस्थान : रफ्तार ने दी जिंदगी को हार, 50 फीट नीचे पुल से गिरे दो बाइक सवार, एक की मौत

कई सड़क हादसों का कारण गाड़ी की तेज रफ़्तार बनता हैं। इसका एक मामला सामने आया डूंगरपुर जिले के सरोदा में जहां बुधवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवक पुल से 50 फीट नीचे गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। दोनों सामलिया से सरोदा स्थित जिम जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बाइक की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। बाइक कराड़ा मोड़ पर बने नहर के पुल की रेलिंग से टकरा गइ। इससे बाइक अनियंत्रित होकर घिसटती चली गई। दोनों युवक उछलकर पुल से करीब 50 फिट नीचे गिर गए। इस दौरान आसपास के लोग व मॉर्निंग वॉक करने आए लोगो की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने इसकी सूचना परिजन व पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों युवकों को खाट में रस्सी बांध कर लोगों की सहायता से दोनों युवकों को बाहर निकाला।

news,latest news,news in hindi,accident news,rajasthan,dungarpur

इलाज के दौरान एक की मौत

दोनों युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सागवाड़ा ले जाया गया। इस दौरान 28 साल के प्रतीक पिता मांगीलाल पंड्या की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक महक पुत्र जयेंद्र त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल है। उसे सागवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दीपावली के पहले बुझा घर का दीपक

हादसे में मारे गए प्रतीक की शादी दो साल पहले ही हुई थी। उनका 6 माह का एक बेटा है। बीती रात ही पत्नी ने सुहाग की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक ने उसके सुहाग को छिन लिया। वहीं, मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र भी है, दीपावली से पूर्व घर का चिराग बुझने से परिवारजन सदमे में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत