न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने किया खुलासा, सिर्फ पपीते के लिए ननद ने कर डाली भाभी की हत्या

पुलिस ने खुलासा किया और बताया कि ननद ने सिर्फ पपीते के लिए भाभी की हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Feb 2021 9:58:06

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने किया खुलासा, सिर्फ पपीते के लिए ननद ने कर डाली भाभी की हत्या

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जिसका पुलिस ने खुलासा किया और बताया कि ननद ने सिर्फ पपीते के लिए भाभी की हत्या कर डाली। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना का पर्दाफाश कर दिया। घटना में शामिल ननद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। इस मामले में मृतका के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि 13 फरवरी को बघौचघाट थाना क्षेत्र के सेमरी नहर पुलिया में बोरे में महिला का शव बरामद हुआ था। उसकी शिनाख्त अफसाना पत्नी नौशाद निवासी बसडीला जद्युधूरी के रूप में हुई थी। मृतका के पिता मुलाजीम अंसारी की तहरीर पर नौशाद, हदीश, नेशा खातून, रफीक निवासी सेमरी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले।

उसके आधार पर ननद हाजिरा खातून पत्नी हदीश निवासी बसडीला जद्युधूरी को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी हाजिरा खातून ने बताया कि घटना के दिन शाम को वह अपनी स्कूटी से अपने बेटे के साथ गांव के बाहर भाई के बने अर्द्धनिर्मित मकान के पास आलू व प्याज की फसल देखने गई थी। वहां पर उसकी भाभी पहले से मौजूद थी, जो पपीता तोड़ने लगी। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और धक्का-मुक्की हो गई थी। हाजिरा खातून और उसके बेटे ने अफसाना को धक्का दे दिया। अफसाना का सिर पिलर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो

21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?

RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल

गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया

अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख

जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’

20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’