न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीगढ़ में लूटी थी सुनार की दुकान, सोने के गहने बेचने आए थे नोएडा, एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

नोएडा पुलिस ने एक एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 9:52:02

अलीगढ़ में लूटी थी सुनार की दुकान, सोने के गहने बेचने आए थे नोएडा, एनकाउंटर के बाद अरेस्ट

नोएडा पुलिस ने एक एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपये की ज्वैलरी, अवैध तमंचे और बाइक बरामद हुई है। बता दे, ये तीनों वहीं शातिर बदमाश हैं, जिन्होंने अलीगढ़ में एक सुनार की दुकान में घुसकर लूटपाट की थी और लाखों के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

कुछ दिन पहले अलीगढ़ का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जिसमें तीन बदमाश एक दुकान में दाखिल होते हैं। दुकानदार उन्हें ग्राहक समझकर उनके हाथों पर बारी-बारी से सैनिटाइजर स्प्रे करता है। फिर तीनों बदमाश तमंचे निकालकर वहां मौजूद ग्राहकों और दुकानदारों पर तान देते हैं। फिर वहां रखे सारे सोने के जेवरात लूटकर फरार हो जाते है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है।

दरअसल, यह घटना 11 सितंबर की है। इस घटना को इन्हीं तीनों बदमाशों ने अंजाम दिया था। यूपी पुलिस इन तीनों को तभी से तलाश कर रही थी। बुधवार को ये तीनों लूटे हुए आभूषण नोएडा में बेचने के लिए आए थे। तभी पुलिस को मुखबिर से इनकी सूचना मिली। पुलिस ने ओखला बैराज दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी तीनों बदमाश एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने इनका पीछा किया।

पुलिस को पीछे आता देख बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। तीनों बदमाश वहीं गिर पड़े। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल सीपी लव कुमार ने बताया कि चैकिंग दौरान इन तीनों को रुकने का इशारा किया लेकिन ये भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और गंदे नाला जीआईपी चौकी के पास इन्हें घेर लिया। तीनों बदमाश खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में तीनों को गोली लग गई। इनके पास से बाइक, तमंचा, लूटी हुए गहने बरामद हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप