कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ द
संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पंकज सिंह का डीएनडी पर जोरदार स्वागत हुआ था। साथ ही सेक्टर-26 स्थित कार्यालय पर सुबह से लेकर देर रात तक लोग बधाई देने आते रहे। लोगों से ज्यादा मिलना-जुलना हुआ, जिससे उन्हें कोराना हो गया है। वहीं, जनपद में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8000 पार कर गया। 102 नए संक्रमित सामने आए। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर 8058 हो गई है। राज्य सर्विलांस कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 86 लोगों ने कोरोना को मात दी। कोरोना को अभी तक 6946 लोग हराकर घर जा चुके हैं। 1067 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती और होम आईसोलेट हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 45 है। स्वास्थ्य विभाग केअफसरों ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लगातार अभियान चलाकर जांच की जा रही है। भविष्य में भी यह जांच जारी रहेगी।













