न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

J&K: किसी पुलिसकर्मी ने नहीं दिया इस्तीफा, शरारती तत्वों ने किया गलत प्रचार: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के बाद किसी पुलिसकर्मी ने इस्तीफा नहीं दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 7:31:17

J&K: किसी पुलिसकर्मी ने नहीं दिया इस्तीफा, शरारती तत्वों ने किया गलत प्रचार: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा तीन पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के बाद किसी पुलिसकर्मी ने इस्तीफा नहीं दिया है।

मंत्रालय ने ऐसी रिपोर्ट्स को शरारती तत्वों का गलत प्रचार बताया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि जम्मू-कश्मीर में कुछ विशेष पुलिस अधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं लेकिन राज्य पुलिस बल ने पुष्टि की है कि ये रिपोर्ट्स गलत और प्रेरित हैं।

बयान में कहा गया, 'ये रिपोर्ट शरारती तत्वों के गलत प्रचार पर आधारित हैं।' गृह मंत्रालय ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पेशेवर और प्रतिबद्ध पुलिस बल है जो आने वाले पंचायत और शहरी निकाय चुनावों से जुड़ी चुनौतियों सहित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बयान में कहा गया, ''वहां 30,000 से अधिक एसपीओ हैं और समय समय पर उनकी सेवाओं की समीक्षा की जाती है। कुछ शरारती तत्व ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे एसपीओ जिनकी सेवाओं का प्रशासनिक कारणों से नवीनीकरण नहीं किया गया हैं उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।'' मंत्रालय ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आंतकवादी बैकफुट में हैं। इस साल अकेले शोपियां जिले में 28 आतंकवादियों को निष्क्रिय किया गया है।

बयान में कहा गया, ''राज्य पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से आंतकवादी एक क्षेत्र में सीमित कर दिए गए है जिससे वे निराश हैं।'' पुलिस ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों का दक्षिण कश्मीर के शोपियां में उनके घरों से अपहरण किया गया था और हिज्बुल मुजाहिद्दीन द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद ऐसी खबरें आईं थीं कि इन हत्याओं से पुलिस विभाग के निचले पदाधिकारियों में भय का माहौल है जिससे छह पुलिसकर्मियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें से दो ने वीडियो मैसेज करके यह जानकारी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में

लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज

सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा

जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर

तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल