महागठबंधन पर केंद्रीय मंत्री बोले - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई मोर्चा खड़ा नहीं हो सकता

By: Pinki Sat, 28 July 2018 5:18:48

महागठबंधन पर केंद्रीय मंत्री बोले - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई मोर्चा खड़ा नहीं हो सकता

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई मोर्चा खड़ा नहीं हो सकता है। क्योंकि उनके खिलाफ जो महागठबंधन खड़ा हो रहा है यह उन लोगों की हताशा का प्रतीक है जो इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी नफरत से एकजुट हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अवैध रूप से हमारा एक हिस्सा अपने नियंत्रण में ले लिया है। जिसे हम वापस लेकर रहेंगे। क्योंकि जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह ने अपने राज्य को भारत में शामिल किया था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com