न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्विस बैंकों में निष्क्रिय पड़े 6 भारतीयों के खाते, 300 करोड़ रुपये का नहीं मिल रहा कोई दावेदार

कालेधन पर देशभर में चल सियासत के बीच स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के निष्क्रिय खातों से जुड़ी जानकारी सामने आई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jul 2018 8:50:59

स्विस बैंकों में निष्क्रिय पड़े 6 भारतीयों के खाते, 300 करोड़ रुपये का नहीं मिल रहा कोई दावेदार

कालेधन पर देशभर में चल सियासत के बीच स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के निष्क्रिय खातों से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इन बैंकों में मौजूद छह भारतीयों के छह निष्क्रिय खातों में जमा करीब 300 करोड़ रुपये का कोई दावेदार सामने नहीं आ रहा है। स्विट्जरलैंड में बैंकिंग व्‍यवस्‍था की देखरेख करने वाली संस्‍था ने 2015 में पहली बार निष्क्रिय पड़े खातों की लिस्‍ट जारी की थी, इनमें कई अन्‍य देशों के लोगों के साथ ही कई भारतीयों के भी खाते थे, लेकिन इन खातों का कोई दावेदार सामने नहीं आ रहा है। 2015 में जारी की गई सूची के मुताबिक, करीब 3500 ऐसे खाते मिले थे, जो कि निष्क्रिय पड़े थे, इनमें छह भारतीयों के साथ लिंक बताए जाते हैं।
नियम के तहत इन खातों की सूची इसलिए जारी की जाती है कि ताकि खाताधारकों के कानूनी उत्तराधिकारियों को उन पर दावा करने का अवसर मिल सके। सही दावेदार मिलने के बाद सूची से उस खाते की जानकारियां हटा दी जाती हैं। वर्ष 2017 में सूची से 40 खाते तथा दो लॉकर की जानकारी हटाई जा चुकी हैं।
हालांकि,आधिकारिक रूप से बैंक ने भारतीयों के खातों में जमा राशि की जानकारी नहीं दी है। लेकिन अनुमान है कि इन खातों में करीब 4.4 करोड़ स्विस फ्रैंक (करीब 300 करोड़ रुपये) जमा है। सूत्रों के मुताबिक इन खातों में से तीन ने अपना निवास भारत बताया है। जबकि एक-एक ने क्रमश: निवास पेरिस और लंदन बताया है। एक के निवास की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। निष्क्रिय खातों को 2020 तक रखा जाएगा, अगर इस दौरान इनका दावेदार नहीं आया तो इन अकाउंट्स को क्‍लोज कर दिया जाएगा। स्विस नैशनल बैंक (SNB) ने हाल में एक आंकड़ा जारी किया था, जिसमें स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के पैसे के बारे में बड़ा खुलासा किया गया था। स्विस नेशनल बैंक के आंकड़े के मुताबिक, 2017 में भारतीयों का पैसे में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा 1.01 अरब सीएचएफ (स्विस फ्रैंक) यानी करीब 7,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। स्विस बैंकों में भारतीयों के खातों की जानकारी के संबंध में मोदी सरकार ने स्विट्जरलैंड सरकार के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत अगले साल से भारत को ऑटोमैटिक डेटा मिलना शुरू हो जाएगा।

खाताधारकों के नाम

- पियरे वाचक (मुंबई)
- बर्नेट रोमेयर (मुंबई)
- बहादुर चंद्र सिंह (देहरादून)
- डॉ.मोहन लाल (पेरिस)
- सुच्चा योगेश प्रभुदास (लंदन)
- किशोर लाल (अज्ञात)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत