न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवारवाद - कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकता : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर सोमवार को कहा कि कांग्रेस में यही सिद्धांत है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Oct 2017 5:07:27

परिवारवाद - कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकता : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर सोमवार को कहा कि कांग्रेस में यही सिद्धांत है। उन्होंने कांग्रेस में परिवारवाद को लेकर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई दूसरा चाहे तो भी अध्यक्ष नहीं बन सकता। राहुल बिना अध्यक्ष के भी आज पार्टी के सर्वेसर्वा हैं। यह सब कहकर नीतीश ने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सभी पार्टियां चुनाव में जाने से पूर्व तैयारी करने के लिए स्वतंत्र हैं। वर्ष 2019 में जनता फैसला करेगी। राहुल अगर अध्यक्ष बनते हैं, तो यह अच्छी बात है। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिए जाने के एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह मांग काफी पुरानी है। संसद में भी हम इसे उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा, "इस बारे में अब केंद्र सरकार को फैसला लेना है। केंद्र सरकार चाहे तो पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दे या नहीं दें, यह उनके हाथ में है।" नीतीश कुमार ने उच्च शिक्षा का संचालन राज्य सरकार के हाथों में देने की वकालत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों के लिए राज्य सरकार ज्यादा हस्तक्षेप नहीं कर सकती, उसके अपने दायरे हैं।

उन्होंने कहा, "उच्च शिक्षा में राज्यों के पास सीमित अधिकार हैं। इसे बदलने की जरूरत है और केंद्र सरकार को इस विषय में राज्य सरकार की क्षमता निर्धारित करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल ही है। जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र विलंब से चलने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सत्र पीछे होने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नीतीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा को बेहतर करने की जरूरत है और यह सबको मिलकर करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता