प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी पांचवें संस्करण के लिए हो रही खिलाड़ियों की नीलामी में नितिन तोमर सबसे महंगे खिलाड़ी बन कर उभरे हैंI उन्हें इस संस्करण की नई टीम यूपी ने 93 लाखों की भारी भरकम कीमत में खरीदा हैI नीलामी के शुरुआती दौर में मंजीत चिल्लर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे, जिन्हें जयपुर पिंक पैंथर्स ने 75.5 की कीमत में खरीदा था, लेकिन नीलामी के आखिरी चरण में जब रेडरों की बोली लगनी शुरू हुई तो नितिन ने सभी रिकार्ड तोड़ डाले और मंजीत को पछाड़ कर सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गएI
![प्रो कब्बडी : नीलामी के सबसे महंगे खिलाडी रहे नितिन तोमर nitin tomar is highest auctioned player of pro kabbadi auction,nitin tomar,manjeet,pro kabbadi]()
पिछले सीजन के स्टार मंजीत को इसके बार रोहित कुमार ने भी पछाड़ा, उन्हें बेंगलुरू बुल्स ने 83 लाख की कीमत में अपने साथ जोड़ाI सीजन-4 में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान रहे जसवीर सिंह को जयपुर ने ही 51 लाख रुपये में खरीदा. जयपुर ने अपने कप्तान को रीटेन नहीं किया.