न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्भया के दोषी फिर पहुंचे पटियाला हाउस कोर्ट, तिहाड़ प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

निर्भया गैंगरेप के दोषी खुद को फांसी से बचाने की हरसंभव कोशिश में लगे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jan 2020 3:13:19

निर्भया के दोषी फिर पहुंचे पटियाला हाउस कोर्ट, तिहाड़ प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

निर्भया गैंगरेप के दोषी खुद को फांसी से बचाने की हरसंभव कोशिश में लगे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है। वकील एपी सिंह ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा है कि तिहाड़ जेल ने अबतक उन्हें कुछ कागजात नहीं दिए हैं, जिसकी वजह से क्यूरेटिव और मर्सी पिटिशन दाखिल करने में देरी हो रही है। गौरतलब है कि विनय की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज हो चुकी है। अब उसे दया याचिका दाखिल करनी है। वहीं पवन और अक्षय को क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका दोनों दायर करनी है। ऐसे में दोषियों के वकील ने कहा है कि 1 फरवरी को फांसी की तारीख निर्धारित है और उन्हें तिहाड़ प्रशासन ने अब तक कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं।

बता दें कि निर्भया के दोषियों को पहले 22 जनवरी को फांसी होनी थी, लेकिन फिर नई तारीख तय करते हुए 1 फरवरी का दिन फाइनल किया गया है। चारों दोषियों को फांसी एक फरवरी को सुबह 6 बजे होनी है। अब वकील एपी सिंह ने कहा है कि वह विनय और अक्षय की तरफ से क्यूरेटिव और मर्सी पिटिशन (दया याचिका) दायर करना चाहते हैं, लेकिन तिहाड़ जेल ने उन्हें कागजात नहीं दिए हैं, जिससे देरी हो रही है।

वहीं निर्भया के दरिंदो का डेथ वारंट जारी करने वाले न्यायाधीश का गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट रजिस्टरी में ट्रांसफर हो गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार अरोड़ा को एक साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर अतिरिक्त रजिस्ट्रार के रूप में सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर से पहले वह निर्भया दुष्कर्म और हत्या का मामला सुन रहे थे। वह निर्भया के माता-पिता की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, ताकि चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का निर्देश दिया जा सके।

बता दे, निर्भया का कुल 6 लोगों ने गैंगरेप किया था। इसमें एक राम सिंह की जेल में मौत हो गई थी। अन्य नाबालिग को छोड़ दिया गया था। वहीं अक्षय, पवन, मुकेश और विनय को फांसी होनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात

राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति

तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?

रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर