न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : पुलिस ने किया गैस कटर से काटकर एटीएम लूट करने वाली गैंग का खुलासा, 9 बदमाश गिरफ्तार

बीते दिनों जयपुर ग्रामीण जिले में HDFC बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर करीब 10 लाख रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 12:39:09

जयपुर : पुलिस ने किया गैस कटर से काटकर एटीएम लूट करने वाली गैंग का खुलासा, 9 बदमाश गिरफ्तार

बीते दिनों जयपुर ग्रामीण जिले में HDFC बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर करीब 10 लाख रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 9 बदमाश को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से ATM काटकर लूटे गए 9.72 लाख रुपए बरामद कर लिए। इसके अलावा ATM काटने में काम आने वाला गैस कटर सहित अन्य उपकरण, एक बोलेरो गाड़ी व एयर गन, चाकू सहित कई और सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई के खुलासे में चार थानों, जिला विशेष टीम और सायबर सेल के 50 पुलिसकर्मी जुटे हुए थे। जिसमें सायबर सेल के प्रभारी ASI रतनदीप और कांस्टेबल रामस्वरूप व हरिनारायण ने अहम रोल निभाया।

नागौर व जयपुर जिले के रहने वाले है गैंग में शामिल सभी नौ बदमाश

जयपुर रेंज IG S. सेंगाथिर ने बताया कि नागौर जिले में मारोठ के रहने वाले मुकेश, महेंद्र, आयुष, हीरालाल उर्फ बबलू, ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश है। इसके अलावा रेनवाल निवासी किशन व सोनू, अमरसर निवासी दिनेश व जोबनेर निवासी गणेश है। इस गैंग ने प्रारंभिक पूछताछ में 27 व 28 नवंबर 2020 को रेनवाल इलाके में एचडीएफसी बैंक में गैस कटर से एटीएम को काटा और उसे उखाड़कर ले गए। इसी गैंग ने 6 नवंबर को खेजरोली बस स्टैंड, गोविंदगढ़ में गैस कटर से एसबीआई के एटीएम को काटने का प्रयास किया।

जयपुर ग्रामीण SP शंकर दत्त शर्मा के मुताबिक गैंग ने जयपुर कमिश्नरेट के भांकरोटा में लगे बैंक ऑफ इंडिया के ATM को चिन्हित कर 8 नवंबर को ATM तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन, गार्ड की आहट होने पर भाग निकले थे। इस संबंध में भांकरोटा थाना पुलिस जांच कर रही है। यहीं नहीं, गैंग ने कालवाड़ इलाके में खंडाका अस्पताल के पास एक एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर चुराया था। इसके अलावा गैंग का एक बदमाश किशन पहले एक महंगी बाइक चुरा चुका है।

SP शंकरदत्त ने बताया कि HDFC बैंक में वारदात के बाद लुटेरों की तलाश की जा रही थी। इस बीच सायबर सेल प्रभारी रतनदीप के नेतृत्व में टीम को गैंग की लोकेशन के बारे में इनपुट मिला। तब DST प्रभारी सुरेंद्र सिंह को इसकी सूचना दी गई। तब रेनवाल थानाप्रभारी कैलाशचंद्र मीना ने हरसोली मोड़ पर नाकाबंदी करवाई। जहां एक बोलेरो में आ रहे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती