न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने एक महीने के लिए टाला आम चुनाव

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न कोरोना वायरस को रोकने के अपने 'जल्दी और तेज़ी से कार्रवाई' करने के मंत्र पर चल रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 11:02:07

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने एक महीने के लिए टाला आम चुनाव

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 18 लाख 24 हजार 14 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 58 हजार 310 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 73 हजार 28 की मौत हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने लोकसभा चुनाव टालने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को कहा कि अब चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर का समय तय किया गया था। अब तक देश में 1622 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई हैं। लिहाजा चुनावों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एर्डर्न कोरोना वायरस को रोकने के अपने 'जल्दी और तेज़ी से कार्रवाई' करने के मंत्र पर चल रही हैं। ऑकलैंड के एक इलाक़े में संक्रणण के 49 नए मामले सामने आए हैं। बीते सप्ताह ऑकलैंड में नए मामले सामने आए थे। प्रधानमंत्री ने कहा है कि सबसे बड़ी चुनौती 25 हज़ार चुनाव कर्मियों को सुरक्षित रखने की होगी। एर्डर्न ने ये भी कहा है कि चुनाव टालने का फैसला लेते वक़्त उन्होंने मतदान में वोटरों की भागीदारी और पारदर्शिता का ध्यान रखा है। उनका कहना है कि चुनावों को और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कोविड अब कुछ और समय के लिए हमारे साथ रहेगा। चुनावों को आगे बढ़ाते रहने से कोविड के दखल का ख़तरा कम नहीं होगा और इसी वजह से चुनाव आयोग ने ऐसी तैयारियां की हैं कि यदि देश में कोरोना महामारी लेवल दो या कुछ हद तक लेवल तीन तक भी पहुंचती है तब भी मतदान करा लिया जाएगा।'

एर्डर्न ने कहा कि इसमें कोई और बदलाव करने का उनका कोई इरादा नहीं है।सोमवार को जारी किए गए एक स्थानीय शोध के आँकड़ों के मुताबिक़ न्यूज़ीलैंड के 60 प्रतिशत लोगों को लगता था कि चुनाव 19 सितंबर को तय तारीख़ पर नहीं हो सकेंगे।

संसद अब छह सितंबर को भंग हो जाएगी। रविवार तक न्यूज़ीलैंड में कोरोना संक्रमण के 69 एक्टिव मामले थे, इनमें से 49मामले ऑकलैंड में सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत