न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का 'नया प्रकार', बुधवार से फिर सख्त लॉकडाउन का ऐलान

कोरोना वायरस के एक नए प्रकार की पहचान होने के चलते फिलहाल लंदन और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार से सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Dec 2020 8:48:08

ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का 'नया प्रकार', बुधवार से फिर सख्त लॉकडाउन का ऐलान

ब्रिटेन (Britain) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के एक नए प्रकार सार्सकोव2 (Sarscov2) की पहचान हुई है। माना जा रहा है कि इस नए टाइप की वजह से ही ब्रिटेन और यूरोप के कई अन्य देशों में फिर से कोरोना के मामलों में वृधि हो रही है। कोरोना वायरस के एक नए प्रकार की पहचान होने के चलते फिलहाल लंदन और इसके आसपास के इलाकों में बुधवार से सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को बताया कि इन इलाकों में केवल सात दिन में इस घातक वायरस संक्रमण के मामले दोगुने की दर से बढ़ रहे हैं इसलिए तत्काल और निर्णायक कदम उठाने की आवश्यकता थी। ऐसे में लंदन और इसके आसपास के इलाकों में 'टीयर-3' स्तर के प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिसका मतलब लगभग पूर्ण लॉकडाउन से है।

हैंकॉक ने कहा, 'ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार की पहचान हुई है जोकि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में वायरस के तेज प्रसार का कारण हो सकता है।' उन्होंने कहा कि इस नए प्रकार से संबंधित करीब 1000 मामलों की पहचान विशेषज्ञों ने की है।'

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोरोना के नए प्रकार का प्रसार कहां तक हुआ है। लेकिन, कुछ भी कारण हो, हमें तेज और निर्णायक फैसले लेने की जरूरत है। दुर्भाग्य से इस जानलेवा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए यह बहुत ही जरूरी हो गया है जबकि वैक्सीन भी लगाई जा रही है।

इस सप्ताह से कोविड-19 टीकाकरण अभियान होगा शुरू

बता दें कि ब्रिटेन में स्वास्थ्य केंद्रों को सोमवार को कोविड-19 से मुकाबला करने वाले फाइजर/बायोएनटेक के टीके की पहली खेप मिलनी शुरू हो गयी और इस सप्ताह से टीका लगाना शुरू किया जाएगा। इससे पहले बुजुर्ग और अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं के जोखिम वाले समूहों का टीकाकरण किया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अनुसार देश में 100 से अधिक ऐसे केंद्रों पर टीके की आपूर्ति की जा रही है जिनमें से कुछ सोमवार को ही अपने टीकाकरण अभियान को शुरू कर रहे हैं। बाकी मंगलवार को टीकाकरण शुरू करेंगे।

एनएचएस की प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल निदेशक डॉ निक्की कनानी ने कहा, 'जनरल प्रेक्टिशनर्स, नर्स, फार्मासिस्ट और अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के अभियान में शामिल होने को उत्सुक हैं।'

उन्होंने कहा कि यह एनएचएस द्वारा चलाये जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत