न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के नए स्‍ट्रेन ने दिल्‍ली में दी दस्‍तक, अबतक 4 मरीजों में पुष्टि

ब्रिटेन से कई देशों में फैले कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन ने भारत में भी दस्‍तक दे दी है। देशभर में नए स्‍ट्रेन के अबतक कुल 28 मामले सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 31 Dec 2020 1:44:48

कोरोना के नए स्‍ट्रेन ने दिल्‍ली में दी दस्‍तक, अबतक 4 मरीजों में पुष्टि

ब्रिटेन से कई देशों में फैले कोविड-19 के नए स्‍ट्रेन ने भारत में भी दस्‍तक दे दी है। देशभर में नए स्‍ट्रेन के अबतक कुल 28 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अबतक 4 लोगों को नए स्‍ट्रेन से पॉजिटिव पाया गया है। गुरुवार को दिल्‍ली के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि चूंकि फ्लाइट्स बैन, ऐसे में और यात्री अब नहीं आ रहे हैं। जैन के मुताबिक, जो आ चुके हैं, दिल्‍ली सरकार उनकी ट्रेसिंग और मॉनिटरिंग कर रही है। नए स्ट्रेन की जांच में मिले संक्रमित मरीजों को दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा है।

दिल्ली हवाई अड्डे स्थित होटल में क्वारंटीन के तहत 80 से अधिक लोगों को रखा गया है। ये लोग इस क्वारंटीन सुविधा का सरकारी नियमों के तहत भुगतान कर रहे हैं। वहीं छतरपुर स्थित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में 100 से अधिक लोग हैं। हालांकि ये संख्या हर दिन ऊपर-नीचे होती रहती है। होटल का एक हिस्सा पूरी तरह क्वारंटीन हुए लोगों के लिए कर दिया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। होटल स्टाफ को पूरी तरह मास्क और हाथों में ग्लव्स पहनना अनिवार्य है। होटल के बाहर दिल्ली पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 677 नए मामले सामने आए। अभी तक दिल्ली में 6,24,795 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6 लाख 8 हजार से अधिक ठीक भी हो चुके हैं जबकि 10,523 की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी भी 5,838 ऐक्टिव कोरोना रोगी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर