न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए किस्म से लोगों में दहशत, कई जगहों पर लगाई गई पाबंदियां

लंदन और इसके आस-पास के इलाकों में कोविड-19 के एक नए वैरिएंट मिलने के बाद स्थिति और खराब हो रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 10:38:29

ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए किस्म से लोगों में दहशत, कई जगहों पर लगाई गई पाबंदियां

लंदन और इसके आस-पास के इलाकों में कोविड-19 (Covid-19) के एक नए वैरिएंट मिलने के बाद स्थिति और खराब हो रही है। इसको देखते हुए लंदन समेत दक्षिण इंग्‍लैंड में पाबंदियों को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को राजधानी में एक बार फिर नवंबर जैसे राष्ट्रीय लॉकडाउन प्रतिबंध लागू कर दिया। वहीं, क्रिसमस के दौरान प्रतिबंधों में दी जाने वाली छूट को भी रद्द कर दिया गया है। क्रिसमस का त्‍यौहार मनाने के लिए लोगों को एक ही दिन का समय दिया गया है। पहले पांच दिनों की छूट दी गई थी।

जॉनसन का कहना है कि क्रिसमस के जश्‍न को लेकर पहले दी गई छूट को वापस लेते हुए उन्‍हें अच्‍छा नहीं लग रहा है, लेकिन ये जरूरी है। उन्‍होंने ये भी कहा है कि हम अगले वर्ष क्रिसमस को पूरी धूमधाम के साथ अपने लोगों के साथ मना सकें, इसलिए जरूरी है कि आज हम इसको त्‍याग दें। ये सही है कि इस बड़े त्‍योहार पर सभी लोग अपने परिवार के बीच अपने दोस्‍तों के बीच मिलना और रहना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार हमें इस पर गंभीरता से विचार करना होगा। उन्‍होंने पत्रकारों से बात करते हुए ये भी कहा कि देश में कोरोना संक्रमण का नया प्रकार तेजी पांव पसार रहा है। इसकी वजह से अस्‍पतालों में काफी मरीज आ रहे हैं।

पीएम जॉनसन ने कहा, वायरस की यह नई किस्म वास्तविक वायरस की तुलना में कम घातक है या नहीं और वैक्सीन इस पर कम प्रभावी होगी, हमारे पास इस बात के सबूत भी नहीं है। हमें इस वायरस के बारे में कम जानकारी है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

जॉनसन ने कहा, जिस तरह से वायरस बदल रहा है उसी तरह से इससे लड़ने के लिए सरकार को भी अपनी रणनीति बदलनी जरूरी होगी। अभी भी बहुत कुछ हमें पता नहीं है। हमें यह मालूम है कि यह नया वायरस तेजी से फैल रहा है, लेकिन हमें यह नहीं मालूम कि यह घातक है या नहीं। साथ ही हमें यह भी नहीं मालूम कि इस नए वायरस पर वैक्सीन का प्रभाव होगा या नहीं।

जॉनसन ने कहा, 'हमारे विशेषज्ञ वायरस के इस नए किस्म की हमारी समझ को बेहतर बनाने के लिए अपना काम जारी रखेंगे। इसलिए हम इसके बारे में और अधिक सीख रहे हैं। लेकिन हम पहले से ही यह जान चुके हैं कि अब हमें कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए।'

जॉनसन ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की है कि कोरोना वायरस का ये नया स्‍ट्रेल 70 फीसद से अधिक संक्रामक हो सकता है। सरकार के चीफ साइंटिफिक एडवाइजर सर पैट्रिक वैलेंस्‍के मुताबिक वायरस अपना रूप बदलता रहता है, लेकिन लंदन में मिलने वाला स्‍ट्रेन इस मामले में काफी अहम है। उन्‍होंने इसबात से भी इनकार नहीं किया है कि इस तरह का स्‍ट्रेन दूसरे देशों में भी हो सकता है। लेकिन इसकी शुरुआत लंदन से हुई है या ये कहीं बाहर से आया है इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। ये स्‍ट्रेन कितना खतरनाक है इसको जानने के लिए इसकी फिर से सीक्वेंसिग करनी होगी, जिस पर काम चल रहा है।

जॉनसन ने कोविड-19 अलर्ट सिस्टम में चौथे टियर को बनाने का एलान किया, जिसमें इंग्लैंड के कस्बे और क्षेत्र आएंगे। लंदन तीसरे टियर में रहा है, जहां सबसे कड़े प्रतिबंध लागू थे। हालांकि, वायरस का प्रसार फिर से होने पर इसे चौथे टियर में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, नए प्रतिबंध रविवार सुबह से लेकर दिसंबर के अंत तक जारी रहेंगे। इसके बाद एक बार फिर से स्थिति का आंकलन किया जाएगा और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत