न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : दो भाईयों का मामूली विवाद बना हंगामा, भतीजे ने अपने चाचा पर ही कर डाला हमला

ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में जहां बरगदवा चौराहे पर स्थित चावला बेकर्स व सिद्धि विनायक मिष्ठान भंडार के मालिकों के बीच लेन देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 5:22:28

उत्तरप्रदेश : दो भाईयों का मामूली विवाद बना हंगामा, भतीजे ने अपने चाचा पर ही कर डाला हमला

अक्सर देखा जाता हैं कि घर का मामूली विवाद बढ़ते हुए हिंसक रूप भी ले लेता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में जहां बरगदवा चौराहे पर स्थित चावला बेकर्स व सिद्धि विनायक मिष्ठान भंडार के मालिकों के बीच लेन देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद इस कदर बढ़ गया कि सिद्धि विनायक के मालिक पर उनके भतीजे ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई है। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रतिष्ठान के मालिक सगे भाई हैं। चावला बेकर्स के मालिक विजय चावला व सिद्धि विनायक के इंद्र चावला हैं। इंद्र चावला ने विजय चावला से कुछ दिनों पहले पुराने लेन देन का हिसाब करने को कहा था, जो आज के दिन ही होना था।

शनिवार की देर रात को इंद्र चावला विजय चावला की दुकान पर गए। इस दौरान विजय चावला के दो बेटे हितेश व करन उनके साथ थे। बात-बात में ही दोनों में कहासुनी शुरू हो गई जिसके बाद इंद्र चावला अपने दुकान पर चले आए। कुछ देर बाद विजय के लड़के ने इंद्र के लड़के संदीप को फोन करके दुकान के बाहर बुलाया। जहां पर विजय व उनके दोनों पुत्र मौजूद थे, यहां आपस में कहासुनी होने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

हाथापाई देखकर इंद्र चावला वहां आए तो उन्हें विजय के बेटे ने पटक दिया जिससे इंद्र वहीं अचेत अवस्था में गिर गए और नाक से खून आने लगा। आनन-फानन इंद्र चावला को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत नाजुक बताते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से इंद्र चावला के पुत्र संदीप ने दे दिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि घायल के पुत्र द्वारा तहरीर दिया गया है। दोषियों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज व गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल