न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

NEET 2018: परीक्षा आज, 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, ड्रेस कोड का रखें पूरा ध्यान

आज होने वाली नीट परीक्षा को लेकर खासी तैयारी की गई है। सीबीएसई ने परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 May 2018 9:06:01

NEET 2018: परीक्षा आज, 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, ड्रेस कोड का रखें पूरा ध्यान

आज होने वाली नीट परीक्षा को लेकर खासी तैयारी की गई है। सीबीएसई ने परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देशभर के 150 शहरों में परीक्षा आयोज‍ित की जाएगी। इस बार केंद्रों पर ट्रेंड सीबीएसई व केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक ही तैनात होंगे, ताकि छात्रों को जांच के नाम पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा पेपर लीक जैसी घटना दोबारा न हो इसके लिए शिक्षकों के मोबाइल, ब्लूटूथ, कैमरा आदि का प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। यही नहीं परीक्षा केद्रों पर बोर्ड के अधिकारी ही प्रश्न पत्र खोलेंगे।

वहीं, बोर्ड प्रबंधन ने एनएसयूआई समेत अन्य के उन आरोपों को नकार दिया है। जिसमें कहा गया था कि तमिलनाडु के छात्र को राजस्थान से लेकर केरल व कर्नाटक में परीक्षा केंद्र मिले हैं। बोर्ड का कहना है कि आवेदन पत्र में परीक्षा केंद्र का जो कोड छात्र ने भरा था, उसी के आधार पर अलाटमेंट की गई है। हालांकि, दो राज्यों के बीच छात्र के घर से जो परीक्षा केंद्र पास था, उसे दिया गया है। किसी छात्र को परेशान करना मकसद नहीं, बल्कि सुविधा देना था।

आपको बता दें कि देशभर के कुल 13.36 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें से 60000 एमबीबीएस सीटों के लिए उम्मीदवारों को चुना जाएगा। लखनऊ में सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 30 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई के कॉर्डिनेटर जावेद आलम खान ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ियां न हो इसके लिए बोर्ड ने विशेष तैयारियां की हैं।

उधर तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच नीट प्रवेश परीक्षा पर चल रहा विवाद थम गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तमिलनाडु परीक्षा में शामिल हो रहा है। जबकि पिछले साल के मुकाबले छात्रों की संख्या में 31 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते 170 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 149 था।

बोर्ड कुछ केंद्रों पर जैमर लगाने की भी तैयारी की है। जिससे किसी भी तरह के मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल न हो सके। जावेद आलम खान ने बताया कि परीक्षा दोपहर दस से एक बजे तक होगी। परीक्षा के वक्त किसी भी व्यक्ति को केंद्र पर भीतर जाने व वहां से बाहर आने की अनुमति नहीं है।

ड्रेस कोड का रखें पूरा ध्यान

- छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे गहने आदि पहनकर न आएं। बालों को बांधकर रखें।

- मनी पर्स, बैग, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक सामान लेकर ना जाएं।

- गहरे रंगे की बजाय हल्के रंग के कपड़े पहनें। शर्ट आधे बाजू की। बड़े बटन वाले कपड़े पर मनाही है।

- जूते की बजाय स्लीपर या सैंडल पहनें। हाई हील पहनकर आना मना है।

- धार्मिक परिधान जैसे बुर्का, पगड़ी, मंगलसूत्र आदि पहनने वालों की एक घंटे पहले केंद्रों पर जांच होगी।

- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाए। पेन केंद्र पर ही मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल